भोपाल
नगर की एक प्रमुख सामाजिक संस्था श्री गुजराती समाज ने अपने समाज के बुजुर्ग सदस्यों को हवाई जहाज से मुफ्त तीर्थयात्रा कराने की पहल की है। यह संस्था बुजुर्गों को अयोध्या, प्रयागराज एवं काशी विश्वनाथ की हवाई यात्रा करा रही है। तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। बुधवार को तीर्थ यात्रियों का दूसरा दल रवाना होगा। यह तीर्थ यात्रा उन बुजुर्गों के लिए बिल्कुल निश्शुल्क है, जो कार एवं एसी का इस्तेमाल नहीं करते। शेष तीर्थ यात्रियों को भी सिर्फ 50 प्रतिशत शुल्क ही देना होगा।
श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि यात्रा दो से छह जुलाई तक चलेगी। दो जुलाई को रवाना हुए तीर्थ यात्री पांच जुलाई को वापस लौट आएंगे, जबकि बुधवार को तीर्थ के लिए रवाना होने वाले बुजुर्ग छह जुलाई को राजधानी वापस लौटेंगे। कार्य कारिणी समिति द्वारा लिये गये निर्णयानुसार समाज के ऐसे सदस्य जो कार एवं एसी का उपभोग नही करते हैं, साथ ही पहली बार हवाई यात्रा करेंगे। ऐसे नौ परिवार के सदस्यों को समाज निश्शुल्क हवाई यात्रा करवा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ सदस्यों का 50 प्रतिशत खर्च समाज वहन कर रहा है।
इस तीर्थयात्रा में समाज के 37 पुरुष एवं 33 महिलाए शामिल हैं। तीर्थयात्री 60 से लेकर 82 वर्ष तक की आयु के हैं। समाज सदस्यों के निर्णयानुसार श्री रामलला मंदिर अयोध्या में एक प्रतीक चिह्न भी समाज की ओर से भेंट किया जाएगा। धार्मिक यात्रा का पहला दल मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे श्री गुजराती समाज भवन से गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…