मध्यप्रदेश

MP – मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री जावेद भाई के निधन पर दी श्रद्धांजलि

पार्थिव देह पर किया पुष्प चक्र अर्पित

भोपाल : रविवार, जुलाई 16, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी के व्यवसायी और समाजसेवी श्री जावेद भाई (कंजे मियां) के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके कोहेफिजा स्थित निवास पहुँच कर श्री जावेद भाई की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

श्री जावेद भाई कुछ समय से अस्वस्थ थे। भोपाल और मुंबई में उपचार के बाद श्री जावेद भाई (कंजे मियां) का मुम्बई के जसलोक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया था।श्री जावेद भाई क़रीब 63 साल के थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री जावेद भाई के पुत्र श्री इब्राहिम, श्री इस्माइल और श्री जैद के साथ ही अन्य परिजन से भी भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, भोपाल के पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, श्री सुनील सूद भी उपस्थित थे।

कठिन टॉस्क उनके लिए सरल था

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री जावेद भाई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके लिए कठिन टॉस्क भी सरल था। महत्वपूर्ण आयोजन हों तो श्री जावेद भाई को व्यवस्थाओं के लिए संदेश भेजकर सभी निश्चिंत हो जाते थे। वे स्वभाव से सरल थे और सभी को स्नेह करते थे। वे असमय हमारे बीच से चले गए हैं। वे शहर में इस तरह रचे बसे थे कि भोपाल सूना हो गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान से कोहेफिजा में श्री जावेद भाई के निवास पर सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी भेंट की।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : लापता स्कूली छात्र का रेस्क्यू, शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "अभियान संवेदना" के तहत…

12 minutes ago
मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

मुंबई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी का असर, इंदौर में 2 मिनट के अंतराल पर उतारे गए दो विमान; 240 से ज्यादा यात्री फंसे

इंदौर सुबह मुंबई में शुरू हुई मूसलाधार बारिश और आसमान में छाए घने काले बादलों…

16 minutes ago
CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

CG : हत्या की नीयत से हथौड़ी से मारा, जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मगरलोड और पुलिस चौकी करेलीबड़ी पुलिस द्वारा हत्या की…

19 minutes ago
रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

रेवांचल एक्सप्रेस से अकेला भोपाल पहुंचा 10 साल का मासूम, GRP ने मां से मिलवाकर लौटाई खुशियां

 भोपाल ऑपरेशन हमर्दद ने एक मासूम को उसकी मां से मिलवा दिया। बच्चे के सही…

36 minutes ago
बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर में प्रार्थना सभा पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया धर्मांतरण कराने का आरोप

बिलासपुर. बिलासपुर में एक बार फिर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना…

37 minutes ago
CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

CM यादव के बड़े ऐलान: सतगढ़ी का बदलेगा नाम, UCC पर बड़ा बयान; भोपाल में ₹100 करोड़ के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कोलार रोड स्थित स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी…

41 minutes ago