मध्यप्रदेश

MP – समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना हमारा लक्ष्य

राज्य मंत्री श्री कावरे ने बालाघाट में 56 लाख रूपये के कार्यों का किया भूमि-पूजन/लोकार्पण

भोपाल : शनिवार, अगस्त 5, 2023

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राम किशोर कावरे ‘नानो’ ने कहा है कि राज्य सरकार की योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। राज्य मंत्री श्री कावरे शुक्रवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के हर्राभाट में 56 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करने के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि परसवाड़ा क्षेत्र में विकास के सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के दौरान जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया जा रहा है। इन सब को प्राथमिकता से पूरा समय पर किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्राम सहेजना, मरारीटोला, डूडगांव, हर्राभाटा में सभा मंच, स्टॉपडेम, उचित मूल्य दुकान, पुलिया निर्माण, सीएससी भवन का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए श्री कावरे ने कहा कि इस योजना से प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होगी। इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है। अब 21 से 23 वर्ष की बहनों और जिन परिवार के पास ट्रेक्टर है, उन परिवारों की बहनों को भी इस योजना का लाभ‍दिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

छत्तीसगढ़ में नकली खाद-बीज पर बड़ा एक्शन, 28 दुकानों की बिक्री पर रोक, 33 को नोटिस

जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

14 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…

24 minutes ago
CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

33 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

38 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

46 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

53 minutes ago