अप्रैल के अंतिम सप्ताह यानी 25 से 28 अप्रैल के बीच घोषित होंगे मप्र बोर्ड परीक्षा के परिणाम

भोपाल

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने की करने की तैयारी अंतिम चरण में है। मंडल के अधिकारियों का कहना है कि परिणाम तैयार करने का कार्य पूरा हो चुका है। अब इसे जारी करने की तारीख घोषित की जाएगी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह यानी 25 से 28 अप्रैल के बीच परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

दोनों कक्षाओं का परिणाम इस बार भी एक साथ ही आएगा। अधिकारियों का कहना है विद्यार्थी किसी भी अफवाह में नहीं पड़े, परिणाम की जानकारी मंडल के वेबसाइट पर दी जाएगी। इस वर्ष परीक्षा भी एक माह पहले आयोजित की गई थी और परिणाम भी एक माह पहले जारी किया जा रहा है।

मप्र बोर्ड 10 वीं की परीक्षा पांच से 28 फरवरी तक और 12वीं छह फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस बार भी मंडल कार्यालय में 10 वीं व 12 वीं के परिणामों को प्रेस कांफ्रेंस कर जारी किया जाएगा।

इसमें मेधावी सूची भी जारी की जाएगी। इस साल 10वीं व 12वीं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बता दें, कि पिछले साल 25 मई को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। पिछले सालों के परिणाम में 10वीं का 63.29 प्रतिशत तो 12वीं का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत रहा था।

परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, https://www.fastresult.in, www.examresults.net, www.examresults.net/mp पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रौल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

1 hour ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

1 hour ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

1 hour ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

2 hours ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

2 hours ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago