एमपी सरकार रंगपंचमी पर 6 हजार करोड़ का कर्ज लेगी, चालू वित्त-वर्ष में 57 हजार करोड़ का लोन

भोपाल

एमपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रंगपंचमी यानी 19 मार्च को मोहन सरकार दूसरी बार 6 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। यह कर्ज 7 साल, 21 साल और 24 साल के लिए दो-दो हजार करोड़ रुपए की तीन अलग-अलग किस्तों में लिया जाएगा।

मार्च में सरकार द्वारा 15 दिन के अंतराल में लिया जाने वाला यह तीसरा कर्ज होगा। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में एक और कर्ज लिया जा सकता है। तीसरे कर्ज के पहले विधानसभा में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा कह चुके हैं कि यह कर्ज नहीं निवेश है।

रंगपंचमी तक अकेले मार्च में ही 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज सरकार ले चुकी होगी। कर्ज की इस राशि का भुगतान 19 मार्च 2032, 19 मार्च 2046 और 19 मार्च 2049 तक किया जाएगा।

मार्च में दो बार पहले भी कर्ज ले चुकी सरकार इससे पहले 4 मार्च को सरकार ने 6 हजार करोड़ रुपए के तीन कर्ज दो-दो हजार करोड़ की तीन किस्तों पर लिए थे। इसके बाद 12 मार्च को फिर 4 हजार करोड़ रुपए के दो कर्ज दो-दो हजार करोड़ की रकम के रूप में लिए गए। अब 19 मार्च को तीसरा कर्ज उठाने की तैयारी है।

इस तरह रंगपंचमी को लिए जाने वाले कर्ज समेत 15 दिन में सरकार ने तीन बार में 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है।

अब तक 3.75 लाख करोड़ का कर्ज मध्यप्रदेश की जनता पर 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक बीजेपी सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था। इसके पहले 31 मार्च 2023 को सरकार पर कर्ज की राशि 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा थी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

CG : स्वस्थ एवं कुपोषण मुक्त बेमेतरा की दिशा में तेज हों प्रयास …

बेमेतरा । जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, कुपोषण…

12 minutes ago
CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

CG : संकटग्रस्त बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें : कलेक्टर …

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सह समिति अध्यक्ष के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला…

15 minutes ago
CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

CG : 25 से 29 जुलाई तक होगा पाँच दिवसीय कम्युनिटी मीडिएशन प्रशिक्षण …

दुर्ग । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में 22 जुलाई…

18 minutes ago
CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

CG : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : परिवार में वैध जाति प्रमाण पत्र हो तो 1950 के दस्तावेज जरूरी नहीं…

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते…

19 minutes ago
CG : कृषि तालाब से बदली ममता चंद्राकर के खेत की तस्वीर …

CG : कृषि तालाब से बदली ममता चंद्राकर के खेत की तस्वीर …

दुर्ग । “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत निर्मित परिसंपत्तियां…

21 minutes ago
CG : नए मेडिकल कॉलेजों में एनएमसी नियमों पर सवाल, जूनियर डॉक्टर बने एचओडी…

CG : नए मेडिकल कॉलेजों में एनएमसी नियमों पर सवाल, जूनियर डॉक्टर बने एचओडी…

रायपुर । प्रदेश में शुरू होने वाले नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी…

27 minutes ago