ग्रामीण क्षेत्रों में अधो-संरचना के कार्यों को प्राथमिकता

पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री पटेल ने किये 36 लाख रूपये के लोकार्पण/शिलान्यास

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में तरक्की की रफ्तार को गति देने के लिये अधो-संरचना के कार्यों को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के दौरान अधो-संरचना के कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण निरंतर किये जा रहे है। विकास पर्व के दौरान जन-सामान्य को राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। राज्य मंत्री पटेल बुधवार को सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम गंजास, देवरीकलां(रझौड़ी) और पुरैना (मुड़कड़ा) में आयोजित विकास पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर राज्य मंत्री पटेल ने करीब 36 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये राज्य सरकार ने अनेक योजनाएँ शुरू की है। प्रदेश में इसके अच्छे परिणाम भी आ रहे है। सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बड़ी है। राज्य मंत्री पटेल ने करीब 14 लाख रूपये लागत के प्राथमिक शाला के बाउंड्रीबॉल का भूमि-पूजन, 3 लाख रूपये लागत के माध्यमिक शाला के सौन्दर्यीकरण और 3 लाख 40 हजार रूपये लागत के सड़क का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत देवरीकलां में 12 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले कौशल उन्नयन प्रशिक्षण केन्द्र और करीब 4 लाख रूपये लागत से बनने वाले रोड का भूमि-पूजन किया। समारोह में राज्य मंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी कन्याओं का पूजन और लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा की।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

26 minutes ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

36 minutes ago
लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री लोधी

भोपाल संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  धर्मेन्द्र भाव सिंह…

46 minutes ago
नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

नशामुक्त, साइबर सुरक्षित एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग पर डीजीपी कैलाश मकवाणा ने दिए निर्देश

भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह द्वारा निर्देशित "नशामुक्त भारत" अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति…

1 hour ago
कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन के सभागार में राज्य के…

1 hour ago
इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में! SGSITS की नई पहल, छात्रों को मिला बड़ा विकल्प

इंदौर मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस (SGSITS) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक…

1 hour ago