2 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन

आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

भोपाल

आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की उपस्थिति में आज समापन हुआ। इसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित करते हुए राजन ने कहा कि प्रदेश में 2 अगस्त से द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। इस अवधि में 2 से 31 अगस्त तक प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालयीन समय पर बीएलओ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। राजन ने मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों का तत्काल निराकरण करने और सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए।

मतदान केंद्रों का करें भौतिक सत्यापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने अधिकारियों से कहा कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। वल्नरेबिलिटी मैपिंग, मतदान केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, बिजली और शौचालय की सुविधा भी सुनिश्चित करायी। दो किमी से अधिक दूरी पर एक मतदान केन्द्र और एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या न हो।

3 से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी करेंगे मतदाता सूची का वाचन

द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी मतदाताओं और बीएलओ की उपस्थिति में मतदाता सूची का वाचन करेंगे। 5 जनवरी 2023 के बाद से जितने नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उसका भी सेक्टर अधिकारी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही एक घर में यदि 6 से अधिक मतदाता हैं तो उसका भी सेक्टर अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जाएगा।

युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिये चलाएं विशेष अभियान

युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए विद्यालय और महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जाएं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार प्रसार की गतिविधियों के तहत मतदाताओं को जागरूक किया जाए। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या कम है उन क्षेत्रों में विद्यालय, महाविद्यालय की छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की मदद लेकर संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाए। समापन अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

CG : जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा समय पर खाद

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, चालू खरीफ मौसम के दौरान जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने…

42 seconds ago
CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

CG : जिले में बीजों की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को 3649 क्विंटल बीज वितरित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य…

4 minutes ago
CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

CG : जिला पंचायत सीईओ ने भदौरा और सधवानी पंचायत का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के ग्राम…

6 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

रायपुर , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री…

24 minutes ago
शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर की नई SP प्रियंका शुक्ला का बड़ा फैसला! पद संभालते ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर किया अहम ऐलान

शाजापुर  जिले की कानून-व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। तेजतर्रार आईपीएस…

33 minutes ago