अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में एम.पी. ट्रांसको के कार्यपालन अभियंता हितेश तिवारी के शोधपत्र को मिली सराहना –

  जबलपुर
 अंतरराष्ट्रीय विद्युत ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विषय पर आयोजित 6वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के कार्यपालन अभियंता इंजीनियर हितेश तिवारी द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र को व्यापक सराहना मिली है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) भिलाई के इलेक्ट्रिकल विभाग द्वारा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन.आई.टी.) जमशेदपुर के सहयोग से भिलाई में आयोजित इस सम्मेलन में “ऑप्टिमल ग्रिड इंटीग्रेशन प्लानिंग एंड इकोनॉमिक असेसमेंट ऑफ़ ए सोलर- बी.ई.एस.एस. हाइब्रिड सिस्टम” विषय पर यह शोधपत्र प्रस्तुत किया गया।

          पी.एच.डी. स्कॉलर एवं एम.पी. ट्रांसको, जबलपुर के योजना एवं डिजाइन विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ इंजीनियर हितेश कुमार तिवारी, द्वारा प्रस्तुत इस शोध में सौर ऊर्जा एवं बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के ग्रिड एकीकरण की तकनीकी व्यवहारिता एवं आर्थिक मूल्यांकन पर महत्वपूर्ण विश्लेषण किया गया है। इस शोधकार्य का मार्गदर्शन जी.जी.आई.टी.एस. जबलपुर के डॉ. राजीव कुमार चौहान एवं जी.एल.ए. यूनिवर्सिटी, मथुरा के डॉ. संजय कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक शोधकर्ताओं एवं प्रसिद्ध विद्युत विशेषज्ञो ने सहभागिता की।
 
Admin

Share
Published by
Admin
Tags: MP Transco

Recent Posts

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

भोपाल मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा भले ही पंचतत्व में विलीन हो गईं पर…

25 minutes ago
गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव भोपाल भारतीय संस्कृति और हिंदू…

44 minutes ago
महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

भोपाल   ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों के चलते देश में एक…

56 minutes ago
CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के कुकरीबहरा गांव में अंधविश्वास और टोनही प्रथा को लेकर हिंसक…

1 hour ago
CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

CG : चोरों का शीतला मंदिर में धावा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार …

धमतरी/कुरुद। जिले के पुलिस अनुविभाग कुरुद अंतर्गत आने वाले बिरेझर चौकी क्षेत्र के स्थित शीतला…

1 hour ago
CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

CG : कॉम्प्लेक्स के पीछे जुए अड्डे का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार …

बिलासपुर। आईपीएल में खिलाड़ी बुक के जरिए सट्टा खिलाने वाले तीन और जुआ खेलते छह…

1 hour ago