एम.पी. ट्रांसको में व्हाट्सएप की जगह अब ‘अराताई’

भारत में निर्मित स्वदेशी ऐप का सफल प्रयोग

भोपाल 
आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) ने भारत में निर्मित स्वदेशी मैसेजिंग ऐप अराताई का प्रयोग शुरू कर दिया है। ज़ोहो कॉर्प द्वारा विकसित यह ऐप विदेशी प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का सुरक्षित और मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

एम.पी. ट्रांसको में सबसे पहले शहडोल डिवीजन के कार्यपालन अभियंता श्री चंद्रभान कुशवाहा ने कार्यालयीन संवाद और फाइल शेयरिंग के लिए स्वदेशी अराताई का उपयोग प्रारंभ किया है। उन्होंने बताया कि “अराताई पूरी तरह भारत में विकसित सुरक्षित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है, जिससे विभागीय संवाद को स्वदेशी तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाया जा सकेगा।”

ऐप में उच्च स्तरीय डेटा सुरक्षा, ग्रुप मैसेजिंग, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट और तेज़ फ़ाइल शेयरिंग जैसी सुविधाएं हैं। इसका डेटा भारत के सर्वरों पर सुरक्षित रहता है।

श्री कुशवाहा की पहल से शहडोल डिवीजन का संपूर्ण आंतरिक संचार अब अराताई के माध्यम से हो रहा है। एम.पी. ट्रांसको की यह पहल डिजिटल आत्मनिर्भरता और स्वदेशी तकनीकी समाधानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय कदम है।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव : चातुर्मास के लिए जैन मुनियों का हुआ मंगल प्रवेश, लगे जयकारे…

राजनांदगांव | शहर के गायत्री मंदिर चौक से आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी महाराज के सुशिष्य…

2 minutes ago
राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव : संस्कारधानी की महिलाओं ने विधानसभा भवन का किया भ्रमण…

राजनांदगांव , साहित्य, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं व कवि-साहित्यकारों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा…

5 minutes ago
CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

CG : बिरगांव में फिर चाकूबाजी, ठेकेदार पर जानलेवा हमला …

रायपुर। बिरगांव में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े…

8 minutes ago
CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

CG : फर्जी ED अफसर के खिलाफ बिलासपुर में FIR दर्ज, 7 लाख की ठगी का आरोप …

बिलासपुर। खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर कैंटीन का ठेका और सरकारी नौकरी…

11 minutes ago
राजनांदगांव : छात्रा ज्योति साहू की पढ़ाई का समाज ने लिया जिम्मा…

राजनांदगांव : छात्रा ज्योति साहू की पढ़ाई का समाज ने लिया जिम्मा…

राजनांदगांव/डोंगरगांव , जिला साहू संघ राजनांदगांव ने समाजहित में प्रेरणादायी और संवेदनशील पहल की शुरुआत…

14 minutes ago
CG : पेट पाइंट शाप में वन विभाग का छापा, 4 कछुए जब्त …

CG : पेट पाइंट शाप में वन विभाग का छापा, 4 कछुए जब्त …

बिलासपुर। जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित पेट पाइंट शाप पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी…

16 minutes ago