एमपीपीएससी आज प्रदेशभर में राज्य पात्रता परीक्षा यानी सेट का आयोजन करेगा, बनाए गए 323 केंद्र

इंदौर
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) आज प्रदेशभर में राज्य पात्रता परीक्षा यानी सेट का आयोजन करेगा, इसके लिए एक दर्जन शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 323 शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पूर्व में जारी किए जा चुके हैं, जो आयोग की पोर्टल से डाउनलोड कर सकते है।
 
इंदौर में 70 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
सेट परीक्षा म्यूजिक, गणित, कम्प्युटर साइंस, रक्षा व रणनीतिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, फिजिक्स, भूगोल, रसायन सहित 31 विषयों के लिए होगी।
इंदौर में 27 हजार अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे, जिसके लिए शहर में 70 केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं, इंदौर सहित भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, खरगोन, रतलाम में 323 केंद्र बनाए गए हैं।
आयोग ने मार्च में विज्ञापन निकाला था, जिसमें 21 मार्च से 20 अप्रैल से आवेदन मांगवाए गए थे। लगभग 1 लाख 21 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरे।

300 अंकों का होगा पेपर
सेट आफलाइन पद्धति होगी, जो ओएमआर शीट आधारित होगी। परीक्षा एक ही सत्र में दोपहर 12 से 3 बजे तक करवाई जाएगी।
प्रत्येक अभ्यर्थी को दो पेपर हल करना होंगे, जिसमें शिक्षण व शोध अभिवृत्ति और ऐच्छिक विषय रखा है। पहले पेपर में 50 और दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे।
300 अंक के दोनों पेपर होंगे। अभ्यर्थियों को तीन घंटे में 150 प्रश्न हल करना होंगे।
ये सभी आब्जेक्टिव प्रश्न रहेंगे। केंद्रों पर 100-150 अभ्यर्थी होंगे।
अधिकारियों के मुताबिक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में पेपर होंगे।
सही उत्तर पर अभ्यर्थियों को दो अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

पर्यावरण संरक्षण, विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान, ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए रोटेरियन निभाएं सक्रिय भूमिका- डेका

रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…

1 hour ago
जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर  किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…

2 hours ago
दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

दमोह के डायल-112 हीरोज 1 वर्ष 5 माह के मासूम को सकुशल दस्तयाब कर माँ के सुपुर्द किया

भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…

2 hours ago
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल रमेन डेका

रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ

रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…

2 hours ago
इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

इंदौर पुलिस ने 48 घंटे में चोरी का किया खुलासा

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…

2 hours ago