MP का लंबा फ्लाईओवर बना रीलबाजों का अड्डा, 3 दिन में कटे 190 चालान

जबलपुर

कुछ दिन पहले जबलपुर में मध्यप्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया था. उद्घाटन के बाद से ही फ्लाईओवर पर बड़ी संख्या में रील बनाने के लिए लोग पहुंच रहे थे, जिससे यातायात पर असर पड़ रहा था और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी. लेकिन अब ऐसे रीलबाज़ों और पुल पर स्टंट करने वालों के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 190 लोगों का चालान काटा है.

उद्घाटन के बाद से ही रोमांच और मनोरंजन का केंद्र बन गया है
दरअसल, 23 अगस्त को एमपी के इस सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया, लेकिन उसके बाद से ही यह फ्लाईओवर लोगों के लिए अब रोमांच और मनोरंजन का केंद्र बनता जा रहा है. सोशल मीडिया पर कई ऐसी रील्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवा फ्लाईओवर पर स्टंट, डांस और फोटोशूट करते नजर आ रहे हैं. 

190 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए
रीलबाजों की इन हरकतों से फ्लाईओवर के उपर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होने लगी और ब्रिज पर भीड़ के चलते कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ने लगा, जिसके बाद पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी. जबलपुर एसपी सूर्यकांत शर्मा के निर्देश पर मदनमहल थाना पुलिस ने फ्लाईओवर पर गश्त बढ़ाई और बीते तीन दिनों में पुल पर नियम तोड़ने वाले 190 से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए, जिससे करीब 83 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया.

पुलिस का कहना है कि फ्लाईओवर का इस्तेमाल सिर्फ यातायात के लिए किया जाए. रील बनाने, डांस, स्टंट, फोटोशूट करने वालों पर पुलिस की लगातार नजर रहेगी और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: flyover

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

12 minutes ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

16 minutes ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

26 minutes ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

26 minutes ago
CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…

30 minutes ago
CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…

32 minutes ago