भोजशाला सर्वे पर मुस्लिम समुदाय ने ASI पर गंभीर आरोप लगाए

धार

 मध्य प्रदेश के धार जिले में 11वीं सदी के परिसर के कुछ हिस्सों में कथित खुदाई के विरोध में शुक्रवार (24 मई) को मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर भोजशाला में नमाज अदा की और खुदाई को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन बताया है.

अदालत के आदेश पर सर्वेक्षण के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा की गई कथित खुदाई का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में मुसलमान काली पट्टी बांधकर शुक्रवार की नमाज के लिए पहुंचे. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एएसआई पिछले 64 दिन से संरचना का सर्वेक्षण कर रहा है.

हिंदू-मुस्लिम कर रहे हैं ये दावा
हिंदू एएसआई द्वारा संरक्षित 11वीं सदी के स्मारक भोजशाला को वाग्देवी (देवी सरस्वती) को समर्पित एक मंदिर मानते हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है. हिंदू पक्ष के वकील शिरीष दुबे ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के नेता इस मुद्दे पर शीर्ष अदालत के निर्देश की गलत व्याख्या कर रहे हैं.

'ASI खुदाई कर मस्जिद की दीवारों को कर रहा कमजोर'
कमाल मौला की मस्जिद के अधिकारी जुल्फिकार पठान ने शुक्रवार की नमाज के बाद मीडिया से बातचीत की. जुल्फिकार पठान ने कहा, "हमने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कहा गया है कि परिसर में भौतिक खुदाई न करने के शीर्ष अदालत के निर्देश के बावजूद, एएसआई मस्जिद की दीवारों की खुदाई कर रहा है और उन्हें कमजोर कर रहा है."

उन्होंने कहा कि समुदाय के नेताओं ने पिछले शुक्रवार को यह मुद्दा उठाया था. उन्होंने उस समय घोषणा की थी कि अगर एएसआई के सर्वेक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ तो वे विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधेंगे. पठान ने कहा कि वे मौन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे.

अप्रैल में, सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि कोई भी भौतिक उत्खनन नहीं किया जाना चाहिए जो संबंधित परिसर के चरित्र को बदल देगा.

हिंदू पक्ष के वकील ने लगाए ये आरोप
हालांकि, हिंदू पक्ष के वकील शिरीष  दुबे ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि खुदाई इस तरह से की जानी चाहिए कि इससे स्थल की मूल संरचना में बदलाव न हो. एएसआई आवश्यकता के अनुसार अपना सर्वेक्षण कर रहा है."

हिंदू पक्ष के वकील शिरीष दुबे ने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय के नेता शीर्ष अदालत के निर्देश की गलत व्याख्या कर रहे हैं और इस मुद्दे पर भ्रामक अभियान चला रहे हैं.

धार में हिंदू- मुसलमान के लिए है ये व्यवस्था
सात अप्रैल 2003 को एएसआई द्वारा की गई एक व्यवस्था के तहत, हिंदू मंगलवार को भोजशाला परिसर में पूजा करते हैं और मुस्लिम शुक्रवार को परिसर में नमाज अदा करते हैं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

CG : रायपुर नगर निगम जोन-9 की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल …

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम जोन क्रमांक-9 की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को लेकर विवाद…

15 minutes ago
CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

CG : मालगाड़ी डिरेल लापरवाही के चलते हुई थी, कोच अटेंडेंट समेत 10 गिरफ्तार …

बिलासपुर. बिलासपुर के कारगी रोड रेलवे स्टेशन में सोमवार को मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में…

20 minutes ago
CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

CG : पेंड्रा के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत …

पेंड्रा। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर मंगलवार रात दर्दनाक…

26 minutes ago
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में केंद्र सरकार के सहयोग के…

30 minutes ago
रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की…

39 minutes ago
CG विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होंगे CM साय, उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में भी करेंगे शिरकत

CG विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होंगे CM साय, उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में भी करेंगे शिरकत

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही में…

40 minutes ago