राजगढ़ लोकसभा सीट को लेकर फलोदी सट्टा बाजार का चौंकाने वाला दावा!

राजगढ़

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं. अब चुनावी नतीजों का इंतजार है. इस बीच प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर जोर-शोर से चर्चाएं हो रही हैं. दरअसल, इस लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं का सियासी करियर दांव पर है. ऐसे में फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान ने हलचल बढ़ा दी है.

    फलोदी सट्टा बाजार ने एक अनुमान जारी किया है, जिसने कहीं ना कहीं दिग्विजय सिंह की मुश्किल बढ़ा दी है. एक तरफ जहां दिग्विजय सिंह की चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है, वहीं कमलनाथ को कहीं ना कहीं राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है.

राजगढ़ को लेकर फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान

मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट देश की सबसे हॉट सीटों में से एक है, दरअसल, इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. फलोदी सट्टा बाजार ने अपना अनुमान जारी किया है और उसने दिग्विजय सिंह की चिंता बढ़ा दी है. फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं.

अपना गढ़ बचा पाएंगे दिग्विजय सिंह?

मध्य प्रदेश में कांतिलाल भूरिया से लेकर दिग्विजय सिंह जैसे बड़े और कद्दावर चेहरे कांग्रेस की तरफ से चुनावी मैदान में उतारे गए थे.  राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है. उनकी इस इलाके में मजबूत पैठ है. इस सीट पर कांग्रेस की मजबूत स्थिति होने का अनुमान राजनीतिक जानकारों द्वारा जताया जा रहा था, लेकिन फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि नतीजे सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि दिग्विजय सिंह अपना गढ़ बचा पाएंगे या नहीं.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

8 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

8 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

8 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

8 hours ago