जय श्री राम’ के नारे से चर्चा में आईं मुस्लिम अफसर हिना खान, ग्वालियर की सिटी SP ने वकीलों को भी किया शांत

ग्वालियर 

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इस मामले में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसका विरोध करते हुए वकीलों का एक ग्रुप मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करने जा रहा था। इस दौरान प्रशासन का आदेश होने के कारण लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं थी। इस दौरान कुछ वकील सुंदर कांड पाठ करने के लिए जा रहे थे, तो प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रशासन नहीं जाने दिया तो वकीलों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान वहां कानून व्यवस्था संभाल रहीं सिटी एसपी हिना खान ने भी 'जय श्री राम' के नारे लगाने शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई एसपी हिना खान के बारे में जानना चाह रहा है।

कौन हैं 'जय श्री राम' का नारा लगाने वाली SP हिना खान

वर्तमान में ग्वालियर की सिटी एसपी हिना खान का जन्म मध्य प्रदेश के ही गुना जिले में हुआ था। यहीं उनका पालन-पोषण भी हुआ। हिना खान बहुत ही आम परिवार से आती हैं। उनके पिता रिटायर्ड सरकारी टीचर हैं और उनकी मां होममेकर हैं। हिना ने अपना ग्रेजुएशन फिजियोथेरेपी में किया हुआ है। इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी और साल 2016 में उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की और 2018 में पुलिस फोर्स में शामिल हुईं। उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई थी। बाद में उनका ट्रांसफर ग्वालियर के सिटी एसपी के रूप में हुआ। तब से हिना खान यहीं काम कर रही हैं।

स मामले पर बात करते हुए हिनाथा ने कहा कि जब उन्होंने 'जय श्री राम' का नारा लगाया तो, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। एसपी हिना ने कहा कि यह मेरे दिल की भावना थी और हम दोनों की भावना एक जैसी थी। हिना ने कहा कि उन्होंने अपनी भावना दिखाने का फैसला किया और 'जय श्री राम' का नारा लगाया। एसपी हिना का कहना था कि उनका मकसद स्थिति को पूरी तरह शांत करना था, और इसके लिए उनसे बात करना जरूरी थी। हिना ने कहा कि उन्होंने जो कुछ वहां किया, वो शांति और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए किया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

छत्तीसगढ़ में 8 थाना प्रभारियों का तबादला, धमतरी SP ने जारी किए नए आदेश

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने की…

2 hours ago
MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

MP UCC Bill Passed: विधानसभा में पास हुआ यूसीसी बिल, CM बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने किया समर्थन, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा सदन

भोपाल  भारी हंगामे के बीच मध्यप्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो…

2 hours ago
पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी, जांच ने पकड़ी रफ्तार

भोपाल  मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से…

2 hours ago
महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

3 hours ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

3 hours ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

3 hours ago