श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आज 51 हजार दीपों से रोशन होगा जबलपुर का नर्मदा तट

जबलपुर
अयोध्या में होने जा रही श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर का साक्षी बनने महाकोशल बेताब है। अंचल के हर शहर, कस्बे और गांव राम भक्ति रस से रसस्रात है। सभी आठों जिलों में राम भक्ति के नयनाभिराम नजारे दिख रहे हैं। महाकोशल की धरती से 149 आमंत्रितजन अयोध्या रवाना हुए हैं। साध्वी ज्ञानेश्वरी, स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, स्वामी नरसिंहदास सहित अन्य प्रबुद्धजन अयोध्या रवाना हो गए हैं।

संत-महात्माओं के अलावा जनजातीय वर्ग की चयनित हस्तियां भी अयोध्या गर्इं हैं। जो प्रमुख नहीं गए हैं, वे यहीं रामजी की याद में आयोजन कर रहे हैं। जबलपुर के अलावा छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, सिवनी जैसे शहरों में कल के आयोजन की जोरदार तैयारियां हो रहीं हैं। नरसिंपुर से रामभक्त युवाओं का समूह साइकल से अयोध्या रवाना गया है। बीते चार दिन से शहर-गांव हर जगह अनवरत राम रस वर्षा हो रही है। जगह-जगह धर्म आयोजन हो रहे हैं। महाकोशल में सैकड़ों साल से रामलीला कर रहीं समितियों के आयोजन चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 यहां नर्मदा तट ग्वारीघाट में आज शाम विराट दीपोत्सव की तैयारी है। धर्मजगत के अलावा राजनीतिक जगत में भी आयोजन को लेकर उत्साह है। प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह स्वयं इस आयोजन पर नजर रख रहे हैं।  यहां 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। उत्तर क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे श्रीराम नाम की मानव श्रृंखला बनवा रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता राम मंदिर का ताला खुलवाने वाले राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हनुमत मंदिरों में कीर्तन करेंगे। 22 जनवरी की शुभ घड़ी का इंतजार मानो संस्कारधानी की फिजाएं जन्मों से कर रहीं थीं। हर व्यक्ति इस आनंद की गंगा में डूबना चाह रहा है। तमाम धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Narmada

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

6 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

7 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

7 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

7 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

7 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

7 hours ago