उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के नरोत्तम मिश्रा, राहुल गांधी पर भी निशान

भोपाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के 'सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए' वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी लगातार डीएमके और कांग्रेस पर निशाना साध रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे सनातन धर्म को खंडित करने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह सभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक लोग हैं।

सतना में मिश्रा ने कहा, 'अब उदयनिधि स्टालिन को लेकर क्या कहें अब तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे ने भी कुछ बोल दिया है। राहुल गांधी पहले ही हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठा चुके हैं। उनके नेता बोको हराम से तुलना कर चुके हैं… यह सब टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक लोग हैं, यही इनका मूल छिपा हुआ उद्देश्य है, उसी उद्देश्य की तरफ ये धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं और सनातन को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं।'

इससे पहले  बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता मिश्रा ने कहा था कि यदि स्टालिन ने सनातन के अलावा किसी और धर्म को लेकर कुछ बोला होता तो अब तक सिर तन से जुदा हो गया होता। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और इनके सहयोगी दलों के नेता भारतीय संस्कृति पर ही बोल सकते है, उसके खिलाफ ही जहर उगलेंगे। ये कुछ लोग ऐसे हैं जो हमारी संस्कृति को नष्ट करने में लगे हुए हैं। स्टालिन को जल्द ही जनता अनइंस्टॉल कर देगी। कुछ ही दिनों की बात है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राज्यमंत्री गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने कहा है कि…

21 minutes ago
उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

उत्साह व उमंग के साथ आज से शुरू हुआ सिंधी मेला द्वारा आयोजित कुकिंग कंप्टीशन

भोपाल  सिंधी मेला समिति द्वारा सिंधी व्यंजन की परंपरा को बरकरार रखने के उद्देश्य से…

21 minutes ago
युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के सपनों को पूरा करने हर संभव मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार…

26 minutes ago
भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

1 hour ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

1 hour ago