भाजपा तिरंगा यात्रा से जगा रही राष्ट्रवाद, कल दिखाएगी विभाजन की विभीषिका

भोपाल

चुनावी साल में वोटर्स को साधने के हर जतन कर रही भाजपा अब स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के पहले प्रदेश भर में तिरंगा यात्राएं निकाल रही है। इन तिरंगा यात्राओं में मंत्री, विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष समेत हर छोटा और बड़ा कार्यकर्ता गांवों और शहरों में तिरंगा झंडा लेकर निकलेगा। भारत माता जिंदाबाद के नारों के साथ निकाली जाने वाली इन तिरंगा यात्राओं के माध्यम से बीजेपी वोटर्स में राष्ट्रवाद का भाव जगाने की भी कोशिश कर रही है ताकि चुनाव के समय इसका फायदा मिल सके।

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश बीजेपी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा निकालना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 13 से 15 अगस्त के बीच देश में तिरंगा यात्राएं निकालने का आह्वान किया है। इसलिए पार्टी अगले तीन दिन तक मंडल स्तर पर इसको लेकर कार्यक्रम करने जा रही है। मंडल स्तर तक होने वाले तिरंगा यात्रा और अभियान में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आम नागरिक शामिल होंगे। जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि रविवार से मंगलवार तक पार्टी कार्यकर्ता महापुरुषों की मूर्तियों एवं स्मारकों पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई भी कराई जाएगी। साथ ही कार्यकर्ता हर घर तिरंगा लगाएंगे।

विधानसभा सम्मेलन के बाद भोपाल में तिरंगा याात्रा में शामिल होंगे वीडी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को रायसेन जिले के बरेली और उदयपुरा में विधानसभा सम्मेलनों में शामिल होंगे। इसके बाद वे भोपाल लौटकर राजधानी में निकलने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। भोपाल में तिरंगा यात्रा अग्रसेन चौक से भवानी चौक, चारबत्ती, बुधवारा, काली माता मंदिर होकर मनीषा मार्केट पहुंचेगी और यहीं पर यात्रा का समापन होगा।

कल मनेगा विभाजन विभीषिका दिवस
बीजेपी द्वारा 14 अगस्त को प्रदेश भर में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें वर्ष 1947 में 14 अगस्त को हुए देश के विभाजन के दौरान बनी भयावह स्थिति को लेकर डाक्यूमेंट्री और प्रदर्शनी के जरिये लोगों को अहसास कराया जाएगा कि कैसे देश का विभाजन होने पर लोगों को अत्याचार और अमानवीय कष्ट झेलने पड़े। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान और विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस हेतु प्रदेश टोलियां गठित की है। सोमवार 14 अगस्त को मौन जुलूस निकाले जाएंगे। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मौन जुलूस सभागार में पहुंचेंगे जहां विभाजन विभिषिका पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी अवलोकन के लिए लगाई जाएगी। कार्यक्रम में देश के हुए विभाजन पर केन्द्रित डॉक्टूमेंट्री दिखायी जाएगी जिसके पश्चात प्रमुख नेताओं का उद्बोधन होगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

5 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

6 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

6 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

6 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

6 hours ago