छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सफल उद्यमी बनने का सपना साकार कर रही रीपा योजना

रीपा से मिला रोजगार, बना जीवन का आधार

आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़े कदम
बिलासपुर, 13 अगस्त 2023

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘रीपा’’ ने न केवल ग्रामीणों के जीवन में परिवर्तन लाया है बल्कि उनके सफल उद्यमी बनने के सपनों को भी साकार कर रही है। केवल खेती-किसानी और मजदूरी तक सीमित रहने वाले इन किसानों को रीपा योजना से जोड़कर उद्यमियता को बढ़ावा दिया जा रहा है। रीपा योजना के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नये-नये व्यवसाय की जानकारियां लेकर इनकी बारीकियां सीख रहे है।

 जिले के मस्तूरी ब्लॉक के बेलटुकरी रीपा केंद्र में बिहारी लाल और राजू सिदार के द्वारा फेब्रिकेशन वेल्डिंग इकाई का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। जिससे जुड़कर ग्रामीण युवा आमदनी का एक अच्छा हिस्सा प्राप्त कर रहे है। रीपा योजना के तहत उद्यमियता को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं को रोजगार का एक जरिया मिल गया है। फेब्रिकेशन वेल्डिंग इकाई से इन उद्यमियों के द्वारा सात महीने में 12 लाख 44 हजार रुपये का आय अर्जित किया गया, जिससे उन्हें 2 लाख 60 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। वर्तमान में इन्हें खिड़की, दरवाजा, ट्रैश, जाली, शटर एवं पंचायत इत्यादि कार्य के आर्डर भी प्राप्त हुए है। जिससे इनके आय में 3 लाख रुपये की और बढ़ोतरी होगी। इस प्रकार रीपा योजना से जुड़कर ये उद्यमी सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं एवं आर्थिक रूप से सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे है। शासन की इस कल्याणकारी योजना से जुड़कर एक सफल उद्यमी बनने का इनका सपना साकार हुआ है

kgnews

Recent Posts

CG : प्रसिद्ध मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख …

CG : प्रसिद्ध मिठाई दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख …

तखतपुर: तखतपुर के प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लगने…

7 minutes ago
CG : कारोबारी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप, PMO पहुंची शिकायत तो मचा हड़कंप …

CG : कारोबारी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप, PMO पहुंची शिकायत तो मचा हड़कंप …

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रियल स्टेट कारोबारी ने कोल्ड-ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 37…

11 minutes ago
CG : दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना …

CG : दो गुटों के बीच मारपीट, युवती को भी बनाया निशाना …

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का…

15 minutes ago
CG : जनपद पंचायत का कर्मचारी सस्पेंड …

CG : जनपद पंचायत का कर्मचारी सस्पेंड …

सुकमा. सुकमा जिले में प्रशासन ने अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई की…

19 minutes ago
रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री…

24 minutes ago
राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव : तहसील रोड पर कचरा डंप बदबू से लोग परेशान …

राजनांदगांव | तहसील रोड पर खुले में कचरा डंप किए जाने से आसपास गंदगी और…

28 minutes ago