लापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री गौर

लापरवाही पर एजेंसी होगी टर्मिनेट : राज्यमंत्री गौर

राज्यमंत्री गौर ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को मंत्रालय में विकासकार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि जो एजेंसी और ठेकेदार काम में लापरवाही बरत रहे हैं, उन्हें टर्मिनेट किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण होने चाहिए, जनहित के कार्यों में लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम की नियमित मॉनिटरिंग हो, गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।

समीक्षा बैठक में बावड़ियाकला चौराहा (अपोलो सेज अस्पताल) से आशिमा मॉल तक रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, बाबूलाल गौर सेतु क्षेत्र में ट्रैफिक सुधार के प्रस्तावित काम, जेके रोड, पिपलानी-खजूरी रोड, एमजीएम स्कूल मार्ग, आनंद नगर-ट्रांसपोर्ट नगर सड़क, अवधपुरी तिराहा से एसओएस बाल ग्राम तक सड़क निर्माण और महात्मा गांधी चौराहे से न्यू फोर्ट शिव मंदिर, कैरियर कॉलेज, शाहपुरा थाना से आकृति ईकोसिटी तक नहर के दोनों ओर बैरियर लगाने के कामों की प्रगति की समीक्षा की गई।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाई जाए और जनता को जल्द राहत मिले। बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : पत्नी के सुसाइड की खबर सुनकर पति ने भी जान देने की कोशिश की, परिजन सदमे में …

CG : पत्नी के सुसाइड की खबर सुनकर पति ने भी जान देने की कोशिश की, परिजन सदमे में …

धमतरी। जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या…

3 minutes ago
CG : जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़ …

CG : जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी भीड़ …

गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही । सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार बना वरदान: एक छत के नीचे 603 समस्याओं का निराकरण …

CG : सुशासन तिहार बना वरदान: एक छत के नीचे 603 समस्याओं का निराकरण …

रायपुर । राज्य सरकार की 'सुशासन' की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम…

21 minutes ago
CG : अबूझमाड़ के घने जंगल से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’ …

CG : अबूझमाड़ के घने जंगल से निकलकर शहर तक पहुंची ‘वय वंदना योजना’ …

रायपुर । अदम्य इच्छाशक्ति, सेवा का अटूट संकल्प और दुर्गम पहाड़ियों को लांघने का जज्बा…

26 minutes ago
CG : सुशासन तिहार: 509 समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा …

CG : सुशासन तिहार: 509 समस्याओं का ‘ऑन द स्पॉट’ निपटारा …

रायपुर । अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके…

31 minutes ago
CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

CG : दो जिलों में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते दो बाबू गिरफ्तार …

रायपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने…

44 minutes ago