NIRF रैंकिंग: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय प्रदेश में लगातार छठवें वर्ष यूनिवर्सिटी रैंकिंग हासिल करने वाला एकमात्र निजी विश्वविद्यालय

भोपाल.
शिक्षा मंत्रालय भारत शासन की नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) की इंडियन रैंकिंग 2024 की हाल ही में माननीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने घोषणा की है। मध्य प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों में रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय एक मात्र विश्वविद्यालय है जिसने लगातार छठवें वर्ष देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में अपना स्थान बनाया है। इस वर्ष यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने 151-200 रैंक बैंड और इंजीनियरिंग रैंकिंग में 201-300 रैंक बैंड में स्थान हासिल किया है। रैंकिंग का निर्धारण विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर किया जाता है। जिसमें टीचिंग, लर्निंग व रिसोर्सेस, रिसर्च एण्ड प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच एण्ड इनक्लूसीविटी और परसेप्शन शामिल है।

एनआईआरएफ की रैंकिंग पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे ने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय देश के चुनिंदा शीर्ष संस्थानों में लगातार छठवें वर्ष शामिल हुआ है। यह प्रदेश के लिये भी एक बड़ी उपलब्धि है। विश्वविद्यालय के प्रयोजी निकाय आईसेक्ट संस्था के सचिव डाॅ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डाॅ. अदिती चतुर्वेदी वत्स व प्रतिकुलपति डॉ संगीता जौहरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार सकारात्मक कार्य करते रहना ही सफलता का सूत्र है।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय को एनआईआरएफ के पैरामीटर्स में अच्छे अंक हासिल हुए हैं। इस वर्ष हमने विश्वविद्यालय की रैंकिंग में 151-200 रैंक बैंड और इंजीनियरिंग रैंकिंग में 201-300 रैंक बैंड में स्थान हासिल किया है। अब हमारा उद्देश्य है कि आगामीे वर्षों में विश्वविद्यालय देश के टॉप 100 संस्थानों में अपनी जगह बनाए। आईक्यूएसी के निदेशक नितिन वत्स ने कहा कि इस सफलता के लिये सभी छात्र, शिक्षक और पूरी टीम बधाई की हकदार है। कौशल विकास, ई-लर्निंग, उद्यमिता, कला एवं संस्कृति, स्पोर्ट्स, शोध और नवाचार पर हमारा विशेष फोकस है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना…

13 minutes ago
CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

34 minutes ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

1 hour ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

1 hour ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

1 hour ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

1 hour ago