उज्जैन में अब महाकाल मंदिर के शिखर और महाकाल लोक के परिसर का लुत्फ श्रद्धालु रूफ टॉप कैफे से भी उठा सकेंगे

उज्जैन
उज्जैन में अब महाकाल मंदिर के शिखर और महाकाल लोक के पूरे परिसर का लुत्फ श्रद्धालु रूफ टॉप कैफे से भी उठा सकेंगे। मंदिर परिसर से सटा सिंधियाकाल का महाराजबाड़ा अब हेरिटेज होटल में बदल चुका है। इसमें 19 कमरे होंगे। इस होटल के दो बड़े फायदे होंगे।

पहला- होटल से सिर्फ 10 से 20 मीटर दूर महाकाल लोक का पूरा नजारा देख सकेंगे। दूसरा- यहां रुककर सुबह 4 बजे भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे। अभी महाकाल परिसर या आसपास रुकने की व्यवस्था नहीं है। इससे भस्म आरती के लिए रात से ही इंतजार करना पड़ता है।

खासतौर पर वीवीआईपी के लिए तैयार इस होटल का किराया तय नहीं है, लेकिन 1 रात रुकने के लिए कम से कम 50 हजार रु. तक का भुगतान करना पड़ सकता है। पर्यटन निगम के एमडी इलैयाराजा टी ने बताया कि होटल के जल्द उद्घाटन की तैयारी है।

महाकाल मंदिर के समीप महाराजवाड़ा स्कूल का अधिग्रहण करीब 3 साल पहले किया गया था लेकिन उसके कमरों के नवीनीकरण का कार्य कई महीनों से जारी है। सरकारी कामकाज है इसलिए धीमी गति से हो रहा है।

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के समीप स्थित महाराजवाडा भवन को 10 करोड़ से अधिक की लागत से हेरिटेज होटल के रूप में डेवलप किया जा रहा है। पिछले सप्ताह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाराजवाड़ा भवन पहुंचकर यहां चल रहे रिनोवेशन के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया था और निर्माण एजेंसी एमपी टूरिज्म तथा संबंधित ठेकेदार को तेजी के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से इस हेरिटेड होटल के रिनोवेशन के शेष रहे कामों को पूरा करने में तेजी आ गई है। उल्लेखनीय है कि सिहंस्थ 2028 के दौरान उज्जैन आने वाले यात्रियों को महाकाल मंदिर के समीप 5 स्टार होटल की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्माण कराया जा रहा है। महाराजवाडा भवन को हेरिटेज होटल बनाने के लिए इसमें 21 से अधिक रूम, रूफटॉप रिस्टोरेंट आदि कार्य कराए जा रहे हैं। कार्य पूरा हो जाने के बाद एमपी टूरिज्म द्वारा इसे संचालित किया जाएगा। हेरिटेड होटल में बने कमरों के झरोखों से भगवान महाकाल मंदिर के शिखर दर्शन भी होटल में ठहरे यात्री कर सकेंगे।

अब यहीं पर रुककर सुबह 4 बजे भस्म आरती में जा सकेंगे

पूरी तरह लग्जरी…. स्टील और कांच से बना कैफे, पोर्टेबल भी

    पर्यटन निगम ने 8 महीने पहले उज्जैन स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन से लेकर महाराजबाड़ा तक का विकास शुरू किया था। होटल पर करीब 20 करोड़ खर्च हुए।

    कैफे प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर से बनेगा। यह कांच से कवर होगा। कैफे में पारंपरिक और मालवा के व्यंजन परोसे जाएंगे।

    होटल में दो महाराजा-महारानी सुईट शामिल हैं। इसके अलावा तीन रेस्टॉरेंट भी होंगे।

उल्लेखनीय है कि, सिहंस्थ 2028 के तैयारियों के क्रम में महाराजवाडा को हेरिटेज होटल बनाया जा रहा है। जिसमें 21 से अधिक रूम, रूफटॉप रिस्टोरेंट आदि कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। कलेक्टर सिंह ने एमपी टूरिज्म के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूरा कराएं। इसके बाद कलेक्टर सिंह ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में स्टोन क्लैडिंग का काम किया जाएगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर यहां प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने सिंहस्थ 2028 के लिए मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रस्तवतित 20 करोड राशि से प्रस्तावितकार्यो डीपीआर का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री नीरज पांडे, एसडीएम एल एन गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर* 

*सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पर अनशन में शामिल होंगे चंद्रशेखर मालेकर*

*राजनांदगांव* राजनांदगांव (ग्रामीण) ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत बम्हनी के पंच *चंद्रशेखर मालेकर*…

41 minutes ago
MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

MP सरकार की कॉस्ट कटिंग शुरू, अफसरों की हवाई यात्रा पर रोक, विदेश दौरे और होटल बैठकों पर भी सख्ती

भोपाल  मध्यप्रदेश में वित्तीय प्रबंधन की दिशाा में मोहन सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए…

56 minutes ago
23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 जुलाई को ब्राह्मण मिलनोत्सव, संभाग से 300 प्रतिनिधि होंगे शामिल, आनंदेश्वर महाराज रहेंगे मुख्य अतिथि

23 को ब्राह्मण मिलनोत्सव में संभाग से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे,  आनन्देश्वर महाराज मुख्य अतिथि…

1 hour ago
माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण

माधव महाविद्यालय की पूर्व छात्रपरिषद ने वाणिज्य अध्ययन शाला में किया वृक्षारोपण वृक्ष सदा शंकर…

1 hour ago
CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

CG : स्कूल में नशीली दवाई की सप्लाई, खाते ही कई स्टूडेंट्स बेहोश …

दुर्ग। शहर के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को…

1 hour ago
CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

CG : कटहल देख ललचाया भालू, पेड़ पर चढ़ा, तार में फंसकर घायल …

जशपुर। जिले के मनोरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत गजमा गांव में एक जंगली भालू कटहल की खुशबू…

1 hour ago