अब सिंगरौली में गुरहर पर्वत पर की जाएगी सोने की खोज, एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम Gold मिलेगा

भोपाल
 मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही है। सिंगरौली के अलावा प्रदेश के सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की तलाश की जा रही है। हालांकि मध्य प्रदेश की धरती से हीरा निकाला जाता रहा है लेकिन अब यहां की धरती सोना उगलने को तैयार है।

सिंगरौली में गुरहर पर्वत पर अब सोने की खोज की जाएगी। इसके लिए हरियाणा के गुरुग्राम की मेसर्स कुंदन गोल्ड माइंस प्रलि. को सोने की खोज का काम दिया गया है। यह कंपनी सिंगरौली जिले चितरंगी के ग्राम मेडवा में गुरहर पहाड़ी पर खनिपट्ट ब्लाक पर 149.30 हेक्टेयर में सोने की खोज करेगी। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिंगरौली के गुरहर पर्वत पर मिली सोने की खदान में खुदाई करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना मिलेगा।

मध्य प्रदेश में 2002 से सोने की खोज चल रही है

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2002 से सोने की खोज चल रही है। सोने की संभावनाओं का सर्वेक्षण करते हुए भारतीय भूविज्ञानिक सर्वेक्षण ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की थी। इसके बाद यहां खनन की स्वीकृति दी गई है। सिंगरौली के अलावा प्रदेश के सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की तलाश की जा रही है।

एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम निकलेगा सोना

सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर मिली सोनी की खदान में उत्खनन करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकाला जाएगा। ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फेली है। पथरीली भूमि वाले इस क्षेत्र में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही थी। इसमें भारत सरकार के भू-विज्ञानियों की मदद ली गई।

चूना पत्थर की पांच, मैगनीज की तीन खदानों की होगी नीलामी

मध्य प्रदेश मप्र के सतना जिले के पहरी, भटिया और रेवरा की चूना पत्थर खदान, रीवा की चोरगड़ी पुरैना और दमोह के सूखा सत्पारा की चूना पत्थर खदान नीलाम की जाएगी। इसी तरह खरगोन के नंदिया लोहारपुरा, बालाघाट के बुड़बुदा और सिवनी के धोबीटोला की मैगनीज खदान नीलामी के लिए निविदा निकाली गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featuredgold

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

11 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

11 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

11 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

11 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

12 hours ago