विवाह उपरांत शारीरिक संबंध न बनाना ‘क्रूरता’, MP हाई कोर्ट ने तलाक के फैसले को रखा बरकरार

जबलपुर
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने तलाक के एक मामले में निर्णय देते हुए कहा कि पत्नी द्वारा शादी के बाद शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करना पति के साथ क्रूरता है. एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अमरनाथ केशरवानी की डबल बेंच ने इस टिप्पणी के साथ सतना के कुटुम्ब न्यायालय द्वारा पारित तलाक के आदेश को उचित बताया और पत्नी की ओर से दायर अपील निरस्त कर दी.

हाईकोर्ट एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अमरनाथ केशरवानी की डबल बेंच ने अपने आदेश में यह भी कहा कि पति और पत्नी दोनों पिछले कई वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं.यदि दम्पति के बीच अलगाव काफी समय तक रहता है और उस स्थिति में दोनों में से कोई एक तलाक की याचिका दायर करता है तो तय हो जाता है कि वह विवाह टूट गया है.

महिला ने दायर की थी दहेज प्रताड़ना की शिकायत
बता दें कि सीधी निवासी महिला की ओर से कुटुम्ब न्यायालय सतना द्वारा जारी किए गए तलाक के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अपील दायर की गई थी. अपील की सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने पाया कि दोनों पक्षकारों का विवाह 26 मई, 2013 को हिंदू रीति- रिवाज से सम्पन्न हुआ था.

विवाह के तीन दिन बाद ही आवेदिका के भाई परीक्षा दिलाने के लिए उसे ससुराल से मायके लेकर चले गए थे. ससुराल पक्ष वाले उसे लेने गए तो उसने आने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आवेदिका ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध सीधी के थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करा दी थी.

फैमिली कोर्ट ने 2021 में मंजूर किया था तलाक
इसके बाद दोनों ने लिखित तौर पर स्वेच्छा से तलाक ले लिया था.पति ने हिन्दू विवाह अधिनियम के तहत कुटुम्ब न्यायालय सतना में तलाक के लिए आवेदन किया था. कुटुम्ब न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 17 अगस्त, 2021 को आवेदन को स्वीकार करते हुए तलाक की डिक्री जारी की थी.

बाद में पत्नी ने कुटुम्ब न्यायालय सतना के तलाक की डिक्री के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अपील दायर करते हुए तलाक निरस्त करने की मांग की थी.

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज की सबसे मूल्यवान संपत्ति डेटा…

11 hours ago
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी छह-सात माह में बड़े त्यौहार,…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने…

12 hours ago
होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 महीने फंसे रहे छत्तीसगढ़ के नेवी अधिकारी रुद्रांश चौबे, बोले- सिर के ऊपर से गुजरती थीं मिसाइलें

रायपुर. समुद्र के बीचों-बीच खड़ा एक कार्गो शिप, चारों तरफ युद्ध का साया, आसमान में…

12 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी

भोपाल.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को मंत्रालय में बंगलुरू बेस्ड जीनानी डॉट एआई…

12 hours ago
महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

महेश केवट का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- मतदान होता तो पार्टी में पड़ जाती टूट

भोपाल  कांग्रेस की सीनियर लीडर और तेलंगाना की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में…

12 hours ago