अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

  • शाजापुर की घटना कतई उचित नहीं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शाजापुर में ट्रक ड्राईवरों की बैठक के दौरान जिस प्रकार की भाषा का उपयोग अधिकारी द्वारा किया गया वह कतई उचित नहीं है। कलेक्टर नरसिंहपुर सुश्री ऋजु बाफना को शाजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। शाजापुर के कलेक्टरकिशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर भोपाल में उप सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम गरोबोत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। यह सरकार गरीबों की सरकार है, मैं स्वयं मजदूर परिवार से आता हूँ, हमारी सरकार में इस प्रकार का व्यवहार सहन नहीं होगा, ऐसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों को मैदान में रहने का अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर रवाना होने से पहले भोपाल के राजकीय विमानतल पर कहा कि मैं इस घटना से बहुत पीड़ित हूँ, ऐसे प्रकरणों में किसी को क्षमा नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को मनुष्यता के नाते सभी व्यक्तियों के काम और उनके भाव का सम्मान करना चाहिए। आशा है भविष्य में अधिकारी अपने व्यवहार और भाषा का ध्यान रखेंगे।
बता दे हिट एंड रन कानून को लेकर देशभर के ट्रक, बस और टैक्सी चालक पिछले दो दिनों से हड़ताल पर थे। जिसके वजह से जगह-जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, इसे देखते हुए शाजापुर कलेक्टर ने हड़ताली ड्राइवरों के साथ एक बैठक की थी। जहां एक ड्राइवर लगातार कलेक्टर से बहस कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर के मुंह से निकल गया कि तुम्हारी औकात क्या है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए अपने शब्दों के लिए माफी भी मांगी, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल इस पर एक्शन लिया और शाजापुर कलेक्टर के पद से किशोर कुमार कन्याल को हटा दिया।

सीएम कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों और प्रशासन के बीच हुई बैठक के दौरान अधिकारी द्वारा अपशब्दों का उपयोग करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर ऋजु बाफना को अब शाजापुर जिला कलेक्टर पदस्थ किया है।

कौन है रिजु बाफना

रिजु बाफना ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्होंने 2013 में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की परीक्षा में टॉप 100 में स्थान प्राप्त किया था।

पेशेवर करियर:

रिजु बाफना ने IAS बनने से पहले कैंब्रिज इकोनॉमिक्स पॉलिसी एसोसिएट्स के लिए काम किया था।

शिक्षा का अध्ययन:

सन् 2011 में, उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2013 में यूपीएससी में 77वीं रैंक हासिल की थी।

अन्य गतिविधियां:

रिजु बाफना के पति भी आईएएस अफसर हैं। उन्होंने एक वेबसाइट चलाई थी, जहां वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे लोगों को सलाह देती थी और काउंसलिंग करती भी थी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago