18 सितम्बर को होगा एकात्म प्रतिमा लोकार्पण
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण एक अद्भुत प्रकल्प है। देश के प्रमुख संतों- महात्माओं की उपस्थिति में आगामी 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में एकात्म प्रतिमा के लोकार्पण समारोह की तैयारियों को पूर्ण किया जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने खंडवा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री चौहान ने आज समत्व भवन में हुई समीक्षा बैठक में समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रमुख सचिव संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने प्रकल्प के संबंध में प्रजेंटेशन दिया।
उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत की अवधारणा को समर्पित विश्व में अपने किस्म के अनूठे एकात्म धाम का विशेष आकर्षण का केंद्र आदि शंकराचार्य जी की 108 फीट की बहुधातु प्रतिमा है। प्रतिमा स्थल के निकट सभी आवश्यक कार्यों को पूर्ण किया गया है। एकात्म पर एकाग्र विशेष संग्रहालय और अद्वैत वेदांत संस्थान की स्थापना के लिए भी कार्य तेजी से पूर्ण करने को प्राथमिकता दी गई है।
बलौदाबाजार। अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार शासन-प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा…
सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…
मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…
कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…