शहर के महंगे प्ले स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी प्ले स्कूल होंगे, 40 सकूलों में प्ले स्कूल खोले जाएंगे

इंदौर
शहर के महंगे प्ले स्कूल की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी प्ले स्कूल होंगे। इन स्कूलों में नर्सरी से लेकर केजी-2 तक प्रवेश दिया जाएगा। शुरुआत में इंदौर जिले के 40 सकूलों में प्ले स्कूल खोले जाएंगे। खास बात यह है कि इन प्ले स्कूलों के लिए शिक्षक भी अलग से रखे जाएंगे। खेल के लिए इनडोर और आउटडोर खेल गतिविधि भी रहेंगी। 15 जून से यह स्कूल शुरू हो जाएंगे। हालांकि अब तक ड्रेसकोड और सिलेबस तय नहीं हो पाया है।

पिछले कुछ वर्षों में शहर में हर गली-मोहल्ले में प्ले स्कूल खुल गए हैं, जहां नौनिहालों से 10 से 40 हजार रुपये तक की फीस वसूल की जा रही है। इधर सरकारी स्कूलों में लगातार छात्र संख्या घटते जा रहे हैं। इसके चलते कुछ वर्ष पहले शासन ने सीएम राइज स्कूल शुरू किए हैं। वहीं अब हर एक स्कूल में प्ले स्कूल खोले जा रहे हैं। शुरुआत में इंदौर जिले के 40 स्कूलों में यह सुविधा शुरू की गई है। यहां प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

आसपास के बच्चों को ही मिलेगा प्रवेश
जिला परियोजना समन्वयक शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र ने पहले चरण में इंदौर जिले के 40 सरकारी स्कूलों का चयन किया है। ये स्कूल 15 जून से शुरू हो जाएंगे। इन प्री प्रायमरी स्कूलों में आसपास के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जो स्कूल चयनित किए है, वहां इन प्ले स्कूलों के लिए दो कक्ष रिक्त रखने के लिए कहा गया है।

इनडोर-आउटडोर खेल गतिविधि होगी
इन स्कूलों में 52 वर्ष उम्र तक की महिला शिक्षकों को पहली प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा। यहां पर इनडोर-आउटडोर खेल गतिविधि होंगी। खिलौने भी रखे जाएंगे। बैठने के लिए टाट्पट्टी या बेंच रखी जाएगी। पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं भी रहेंगी। जब तक इन स्कूलों में महिला शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक संकुल स्तर पर दो महिला शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।

इतने वर्ष के बच्चों को मिलेगा प्रवेश
जानकारी के अनुसार प्री प्रायमरी स्कूल के लिए कक्षावार आयु निर्धारण किया गया है। इसमें नर्सरी के लिए तीन से चार साल, केजी-वन के लिए चार से पांच और केजी-टू के लिए पांच से छह वर्ष आयु तय की गई है।

सबसे ज्यादा स्कूल महू ब्लाक में
इंदौर जिले में 40 स्कूलों में प्री प्रायमरी स्कूल खोले जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा स्कूल महू में 15, देपालपुर में सात, इंदौर ग्रामीण में सात, इंदौर शहरी में छह और सांवेर में पांच स्कूल शामिल है।

kgnews

Recent Posts

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा एक्शन, बीजापुर के DFO हटाए गए

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर बड़ा एक्शन, बीजापुर के DFO हटाए गए

रायपुर. बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ा…

40 minutes ago
बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी

बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी वन मंत्री  केदार कश्यप ने…

49 minutes ago
CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

रायपुर , डिजिटल युग में सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन ने…

54 minutes ago
CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

’राज्य सरकार की वनोपज संवर्धन नीति से संग्राहकों को मिल रहा सीधा लाभ’ ’तेन्दूपत्ता संग्रहण अभियान…

57 minutes ago
CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला…

1 hour ago
CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल अम्बिकापुर ,…

1 hour ago