विदिशा में एकादशी के मौके पर खाटू श्याम मंदिर में 7 महिलाओं के गले से झपटी चेन

विदिशा

मध्य प्रदेश में विदिशा में एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने खाटू श्याम मंदिर में सात महिलाओं के गले से सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसमें कुछ पीड़ित महिलाओं का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मंदिर में चोरी
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 12:00 बजे श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी हो गई। चोरी की शिकार सात महिलाओं में से तीन महिलाओं के जेवर मंदिर परिसर में ही गिर गए थे, जिन्हें वापस पा लिया गया, लेकिन चार महिलाओं के जेवर अब तक नहीं मिले हैं। जिसके बाद महिलाओं ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

श्रद्धालुओं की भावनाओं को पहुंची ठेस
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अतुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी को मौके पर भेजा गया है और मामले की कार्रवाई की जा रही है। शिवाजी नगर में रहने वाली बूढ़ी मां ने रोते हुए बताया कि, आज एकादशी के दिन खाटू श्याम मंदिर में काफी भीड़ थी और इसी का मौका देखकर पता नहीं उनका मंगलसूत्र किसने चोरी कर लिया। वहीं मंदिर पहुंचने वाली वर्षा विश्वकर्मा का कहना है कि, उनके मंगलसूत्र का पेंडल किसी ने चोरी कर लिया है। बुजुर्ग महिला उमा बाई का कहना है कि उनकी माला गुम हो गई है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंदिर प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना चाहिए। सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ानी चाहिए और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती को भी बढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं को भी अपने कीमती सामानों की सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहना चाहिए। यह भी महत्वपूर्ण है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करे और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

4 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

5 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

5 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

5 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

5 hours ago