होली के दूसरे दिन प्रसिद्ध पांच दिवसीय महादेव की होली की धूम सीहोर में, अघोरी भी शामिल हुए

सीहोर
 हर साल की तरह इस साल भी होली के दूसरे दिन देश भर में प्रसिद्ध पांच दिवसीय महादेव की होली की धूम सीहोर में देखने को मिली। हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए आस्थावन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए।

इस मौके पर चल समारोह में अघोरी भी शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी नृत्य व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत कर स्वलपाहार कराया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद होली का उत्साह देखने को मिला है और शहर के महादेव मंदिरों में जमकर होली खेली गई।
चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से हुई शुरुआत

शनिवार की सुबह कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शहर के छावनी स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से शहर में महादेव की होली की शुरुआत की। इसके पश्चात वह शहर के विभिन्न मंदिर में पहुंचे।

विठ्लेश सेवा समिति नगर इकाई के द्वारा महादेव की होली के लिए शहर के अनेक स्थानों पर मंच बनाया गया। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई का इंतजाम के अलावा एक क्विंटल गुलाब के फूलों की पंखडी, अबीर और गुलाल का इंतजाम किया गया था, जो हुलियारों पर जमकर बरसाए गए।

अघोरी भी हुए शामिल शामिल, झाबुआ के कलाकारों ने दी प्रस्तुति

शनिवार की सुबह नौ बजे शहर के छावनी स्थित नगर पालिका के पास चमत्कालेश्वर महादेव पहुंचे और अन्य शिव मंदिरों के पश्चात प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर तहसील चौराहे पहुंचे। डोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के मध्य महादेव की होली में गुलाल और अबीर उड़ाने के लिए मशीन के अलावा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर से अघोरी भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे।

इसके अलावा झांकियां और झाबुआ के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी, वहीं संतरे, केले आदि से स्वागत किया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में श्रद्धालुओं का ठंडाई, आलू बड़े, पोहे और अन्य नाश्ते से स्वागत किया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: holitop-news

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

9 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

9 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

9 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

9 hours ago