आज से मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी, भोपाल में 60 सेंटर बने, इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम में अच्छी आवक होने की उम्मीद

भोपाल

 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार ( Mohan Yadav Government) ने शनिवार को गेहूं खरीदी की सरकारी नीति जारी की. इस दौरान सरकार ने बताया कि समर्थन मूल्य पर 15 मार्च से 5 मई तक गेहूं खरीदी की जाएगी. किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी. यह सुविधा www.meuparjan.nic.in पर उपलब्ध होगी. वहीं,  15 मार्च से मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों से गेहूं की खरीदी शुरू होगी, जबकि बाकी के सभी संभागों से 17 मार्च से गेहूं की खरीदी की शुरुआत की जाएगी.

इसके साथ ही सरकार ने गेहूं के  लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बोनस का भी ऐलान किया. इसके मुताबिक, इस बार गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी. इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये है और 175 रुपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार की ओर से बोनस दिया जाएगा. यानी किसानों को इस बार एक क्विंटल के लिए सरकार की ओर से 2600 रुपये का भुगतान किया जाएगा. गौरतलब है कि इससे पहले 2023-24 में गेहूं ₹2150/क्विंटल की दर से खरीदा गया था. इस प्रकार इस वर्ष पहले के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक कीमत मिलेगी.

सीएम यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेहूं के समर्थन मूल्य में इजाफे की जानकारी एक्स पर पोस्ट कर दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हम किसानों को बिचौलियों से बचाना चाहते हैं. 2023-24 में गेहूं ₹2150/क्विंटल खरीदा जाता था, जिसे सवा साल में ही बढ़ाकर हमने ₹2600/क्विंटल कर दिया गया है.

किसानों को सरकार देगी 175 रुपए बोनस अबकी बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल है, जबकि प्रदेश सरकार 175 रुपए का अतिरिक्त बोनस दे रही है। इस तरह किसानों को एक क्विंटल गेहूं के 2600 रुपए मिलेंगे।

80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया, प्रदेश में लगभग 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है। इस उपार्जन पर समर्थन मूल्य की राशि 19 हजार 400 करोड़ रुपए और बोनस की राशि 1400 करोड़ रुपए का किसानों को भुगतान किया जाना संभावित है।

भोपाल में 60 केंद्रों पर खरीदी भोपाल में कुल 60 केंद्रों पर गेहूं की खरीदी होगी। बैरसिया मंडी समेत प्रमुख गांवों में खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। ताकि, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि, पहले दिन 20 सेंटरों के लिए 269 स्लॉट बुक हुए हैं। ऐसे में इन्हीं सेंटरों पर किसानों के आने का अनुमान है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव : योग शारीरिक स्वास्थ्य का साधन ही नहीं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम भी है…

राजनांदगांव , पतंजलि विश्वविद्यालय, भारत स्वाभिमान तथा पतंजलि योग समिति के द्वारा सिंधु भवन लालबाग…

15 minutes ago
राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव : जूनियर स्पीड हैंडबॉल नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने जीता कांस्य पदक…

राजनांदगांव , बागपत में हुई द्वितीय जूनियर स्पीड हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम…

24 minutes ago
CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

30 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

30 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

44 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

52 minutes ago