सिंधिया के इस्तीफे से खाली पड़ी प्रदेश की एक सीट, आज से नामांकन शुरू

 भोपाल
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. वैसे तो आपको बता दें देश के अलग-अलग राज्यों से 10 राज्यसभा सांसद चुने जाने वाले हैं. यह नामांकन प्रक्रिया 21 अगस्त तक चलने वाली है. इसके बाद 22 अगस्त को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके साथ ही 26 अगस्त तक नामांकन वापस ले सकते हैं. इसी दिन तस्वीर साफ हो जाएगी की मध्य प्रदेश से राज्यसभा कौन जाएगा.

आपको दें ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट बीजेपी की तरफ से कई दावेदार कतार में है. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से लेकर गुना से पूर्व सांसद केपी यादव, जय भान सिंह पवैया भी दावेदारों की सूची में हैं. आपको बता दें कि इस सीट पर अब एक साल से अधिक का कार्यकाल बचा हुआ है. इसके लिए कार्यकाल के लिए नाम तय कर नामांकन दाखिल कराया जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस इस सीट पर अपना कोई प्रत्याशी ही मैदान में नही उतारेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के पास संख्या बल है ही नहीं है.

कब होगा मतदान?

आपको बता दें एक साल के लिए राज्यसभा जाने के लिए बीजेपी किसे भेजती है या फिर कौन मजबूरी में एक साल के लिए राज्यसभा जाता है. ये देखने वाला विषय होगा. क्योंकि इस सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया 2020 में चुने गए थे. हाल ही के लोकसभा चुनाव में वे गुना लोकसभा सीट से चुने गए. जिसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. इस सीट के लएि मतदान 3 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा. मतगणना एवं परिणाम की घोषणा भी इसी दिन की जाएगी.

बीजेपी कर सकती है कुछ सरप्राइज

अक्सर बीजेपी आलाकमान ने अपने निर्णयों से दिखाया है कि जो भी नाम राजनीतिक हलकों में चर्चाओं में आ जाते हैं, फिर उनका चयन बीजेपी आलाकमान द्वारा नहीं किया जाता है. अमूमन बीजेपी आलाकमान ऐसे नाम सामने रखता है, जिनके बारे में राजनीतिक पंडितों द्वारा अनुमान तक नहीं लगाया गया होता है. हो सकता है कि बीजेपी आलाकमान कांतदेव सिंह, केपी यादव, माधवी लता और मुकेश चतुर्वेदी के स्थान पर किसी अन्य को ही राज्यसभा भेजने के लिए आगे कर दे. ऐसे में राज्यसभा की रिक्त सीटों के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार किया जाना चाहिए, क्योंकि चुनाव के ऐलान के आसपास ही बीजेपी आलाकमान उस नाम को सार्वजनिक करेगा, जिसे राज्यसभा में भेजने का फैसला बीजेपी ले चुकी है.

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Rajya Sabha

Recent Posts

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल में आंधी-बारिश का कहर: 80 पेड़ गिरे, कई जगह ट्रैफिक जाम; MP के 45 जिलों में अलर्ट जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री भले ही न हुई हो, लेकिन प्री मानसून…

22 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

CG : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक

महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव…

38 minutes ago
CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

CG : मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी

बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया रवाना…

44 minutes ago
केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़ को अभी करना होगा इंतजार; 3 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट

रायपुर  दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य…

45 minutes ago
CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

CG : सुशासन तिहार के शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा ग्रामीणों तक

ग्राम पंचायत कचंदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 1337 आवेदन प्राप्त जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों…

47 minutes ago
CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

CG : उन्नत नस्ल की गायों ने बदली सरस्वती पैंकरा की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

बिहान योजना और पशुपालन प्रोत्साहन योजना से मिला नया जीवन संबल रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

51 minutes ago