ऑपरेशन अमानत”: यात्रियों की सुरक्षा में आरपीएफ का सराहनीय कदम

 भोपाल
 भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने "ऑपरेशन अमानत" अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान खासतौर पर यात्रा के दौरान खोए हुए सामान की तलाश और उसे सही मालिक तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया गया है। इसी कड़ी में रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेल द्वारा इस अभियान के तहत वर्ष 2025, में 24 अप्रैल तक 276 यात्रियों के खोए हुए सामान किमत 49 लाख 07 हज़ार 294 रूपये बरामद कर वापस लौटाया गया हैं।

मुख्य पहल:-

1) समानों की सूचीबद्धता और प्रबंधन:- रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खोए हुए सामान को सही तरीके से दर्ज किया जाता है। रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेल  ने वर्ष 2025 में 24 अप्रैल तक लगभग 276 यात्रियों के खोए हुए सामान किमत 49,07,294 रूपये बरामद किया है, जिनमें बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन,  घड़ियाँ और अन्य मूल्यवान सामान उनके मालिकों तक पहुँचाया है।
2) सुरक्षित वापसी:- खोए हुए सामान को उसके असली मालिक तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली बनाई गई है। यात्रियों को उनकी खोई हुई वस्तु की जानकारी दी जाती है, और उन्हें सामान को प्राप्त करने के लिए स्टेशन पर बुलाया जाता है।
3) जन जागरूकता:- यात्रियों को उनके सामान के खोने से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 "ऑपरेशन अमानत" अभियान से आरपीएफ यह सुनिश्चित कर रहा है कि यात्रियों का खोया हुआ सामान सुरक्षित रूप से वापस उन्हें मिल सके और रेलवे यात्रा के अनुभव को और अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : टीबी व फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर मंथन …

CG : टीबी व फेफड़ों के कैंसर की प्रारंभिक जांच सेवाओं के एकीकरण पर मंथन …

रायपुर । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा PATH एवं The Bristol Myers…

15 seconds ago
CG : नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, सीएम साय ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं …

CG : नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, सीएम साय ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं …

रायपुर । मुख्यमंत्री साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर…

8 minutes ago
CG : मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस, गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन सख्त …

CG : मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर फोकस, गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन सख्त …

बेमेतरा। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और परिणामोन्मुखी बनाने की दिशा में बेमेतरा जिले…

20 minutes ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा …

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा …

महासमुंद। महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील किसान…

35 minutes ago
CG : बुजुर्ग ने पेड़ में लगाई फांसी, मानसिक तनाव के चलते दे दी जान …

CG : बुजुर्ग ने पेड़ में लगाई फांसी, मानसिक तनाव के चलते दे दी जान …

खैरागढ़। बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर…

44 minutes ago
CG : पति-पत्नी की लाश अलग-अलग कमरे में फंदे पर मिली …

CG : पति-पत्नी की लाश अलग-अलग कमरे में फंदे पर मिली …

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र स्थित बिरेतरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई,…

48 minutes ago