देवास
शहर में मक्सी रोड पर कांग्रेस नेता, पद्मश्री और प्रसिद्ध कबीर पंथी गायक प्रह्लादसिंह टिपानिया की कार को पीछे से पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टिपानिया, उनके दो पोते और भतीजा मामूली रूप से घायल हुए हैं। कार टिपानिया का बेटा चला रहा था। सुबह ये सभी अपनी निजी कार से इंदौर स्थित घर से अपने गांव लुनियाखेड़ी जा रहे थे।
सुबह करीब 8.30 बजे हुई दुर्घटना की जानकारी मिलते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष टिपानिया सहित सभी कार सवारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सभी का प्रारंभिक उपचार किया गया। डॉ. सतीश उईके ने बताया कि सभी को मामूली चोट लगी है। एहतियात के तौर पर सभी का एक्स-रे करवाया गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…
जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…
राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…
चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…