राजाभोज एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत तो युवक ने की यह हरकत

भोपाल
पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद पर बेटे ने डायल-100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने दोनों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की नसीहत देकर चली गई। इस बात से तिलमिलाकर युवक ने डायल-100 पर फिर फोन किया और राजा भोज एयरपोर्ट पर बम रखा होने की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ता बुलवाकर राजा भोज एयरपोर्ट परिसर में चप्पे-चप्पे की जांच की गई। इस मामले में गांधी नगर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

यह है घटनाक्रम
गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर ऐशबाग निवासी 33 वर्षीय दशरथ सिंह उर्फ आशीष निजी काम करता है। उसका अक्सर अपने पिता से विवाद होता रहता है। 16 सितंबर की शाम को भी पिता से विवाद होने पर दशरथ ने डायल- 00 को फोन किया था। पुलिस मौके पर पहुंची और घरेलू विवाद होने के कारण महज समझाइश देकर लौट गई।

इस बात से खफा होकर दशरथ ने रात करीब दस बजे दोबारा डायल- 100 को फोन लगाया और बोला कि राजाभोज एयरपोर्ट पर बम रखा हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल ही बम डिस्पोजल और डाग स्क्वायड के साथ एयरपोर्ट की सर्चिंग की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

उसके बाद पुलिस ने दशरथ को फोन लगाकर उसकी दी गई सूचना झूठी साबित होने की जानकारी दी। जांच में यह भी पता चला कि जिस नंबर से दशरथ ने फोन किया था, उसकी सिम उसके पिता के नाम पर है। पुलिस ने वायुयान सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दशरथ को हिरासत में ले लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मोहला : शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ …

मोहला : शिवनाथ नदी में दिखा मगरमच्छ …

मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…

5 minutes ago
CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

CG : पशु चिकित्सा शिविर : पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में किया गया जागरूक…

कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…

14 minutes ago
CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

CG : सड़क परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की खोज व पुनर्वास हेतु किया गया निरीक्षण…

सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…

18 minutes ago
CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

CG : मकर बंधा में जागरूकता शिविर आयोजित, बाल विवाह रोकथाम व महिला सुरक्षा पर दी गई जानकारी…

सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…

22 minutes ago
CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

CG : चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे मिला अज्ञात भ्रूण, क्षेत्र में सनसनी …

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…

27 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

CG : छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों में धूल भरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी …

रायपुर/दिल्ली। देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर…

37 minutes ago