paperless voting :राज्य निर्वाचन आयोग ने पेपरलेस मतदान प्रक्रिया की ओर बढ़ाया कदम

भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यालय को पेपरलेस करने के बाद अब मतदान प्रक्रिया को भी पेपरलेस करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह के निर्देशन में बुधवार को पंचायत उप निर्वाचन के तहत भोपाल जिले के बैरसिया विकासखंड की ग्राम पंचायत रतुआ रतनपुर में सरपंच पद के लिये हुए मतदान में मतदान केन्द्र-295 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पेपरलेस मतदान प्रक्रिया की गई। पेपरलेस बूथ का यह प्रयोग देश में पहली बार मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा है।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया है कि पंचायतों एवं नगरीय निकायों में सरल, सुगम एवं पारदर्शितापूर्ण मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पेपरलेस बूथ की योजना बनाई गई है। पंचायत निर्वाचन में मतदान केन्द्र पर सभी प्रक्रियाओं को सम्पन्न कराने और रिपोर्टिंग के लिये 26 प्रपत्र भरे जाते हैं। इनमें गलती होने पर विवाद होते हैं और कोर्ट केस भी बनते हैं। पेपरलेस बूथ करने पर इन प्रपत्रों को डिजिटलाइज किया जा रहा है। इसका पहला प्रयोग रतुआ रतनपुर में किया गया, जो पूर्ण रूप से सफल रहा।

पेपरलेस प्रक्रिया में मतदाताओं की पहचान और उनके द्वारा मत देने के रिकार्ड के रूप में हस्ताक्षर और अंगूठा लगाने को इलेक्टॉनिकली दर्ज किया गया। मतदान का प्रतिशत और मत-पत्र लेखा ऑनलाइन किया जा रहा है। मतदान का प्रतिशत हर 2 घंटे में ऑनलाइन सभी प्लेटफार्म पर प्राप्त हो रहा है। मतदान समाप्ति के बाद अभ्यर्थियों एवं मतदान अभिकर्ताओं को मत-पत्र लेखा भी उनके ई-मेल आईडी पर उपलब्ध करा दी जायेगी। इस पेपरलेस बूथ की संकल्पना को साकार करने के लिये हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों स्तर पर कार्य किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यह व्यवस्था पूरे प्रदेश के मतदान केन्द्रों पर लागू कर सकें।

 इस प्रक्रिया को देखने के लिये सचिव राज्य निर्वाचन आयोग सिंह ने अधिकारियों के साथ मतदान केन्द्र का भ्रमण भी किया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

1 hour ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

1 hour ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

1 hour ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

2 hours ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

2 hours ago