छत्तीसगढ़

PDS में 11लाख का घोटाला : नोटिस का नहीं दिया जवाब, अब FIR की तैयारी

रायपुर-बिलासपुर। वार्ड कमांक 42 के अंतर्गत दुकान आई.डी.क. 401001134 से गरीबों को मिलने वाले राशन में गबन का मामला सामने आया है। स्थानीय राशन दुकान संचालक अमितेष राय पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उसके द्वारा संचालित राशन दुकान में चावल 285. 48 क्विंटल चावल कम पाया गया। जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि होने पर खाद्य विभाग ने संचालक को नोटिस जारी किया था।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खैर माता खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति के द्वारा वार्ड क्रमांक 42. नगर पालिक निगम बिलसापुर में अमितेश राय द्वारा उचित मूल्य की दुकान आई.डी.क. 401001134 संचालित की जा रही थी।

खाद्य विभाग ने 23 अगस्त 2024 को जांच की गई। इस दौरान पीडीएस राशन में अनियमितताएँ पाये गई। इसके परिप्रेक्ष्य में खाद्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद सरकारी राशन गबन मामले में 20 सितम्बर 2024 के उचित मूल्य दुकान का संचालन निलंबित किया गया है। इसके बाद खाद्य निरीक्षक ने उक्त उचित मूल्य की दुकान को उचित मूल्य की दुकान 5 अक्टूबर 2024 को उचित मूल्य दुकान गौरी महिला बहुद्देशीय सहकारी समिति आई०डी० 402001157 को प्रभार सौंप दिया गया। इस दौरान पंचनाम की गई जिसमें संचालक अमितेष राय के द्वारा 285. 48 क्विंटल कम चावल दिया। जिसकी कीमत लगभग 11 लाख 40 हजार है। सरकारी राशन में कमी पाए जाने पर खाद्य नियंत्रक द्वारा बार बार नोटिस जारी के बाद भी पूर्व संचालक अमितेष राय ने न तो खाद्यान की भरपाई की और न ही कोई जवाब दिया। अब खाद्य विभाग पूर्व राशन दुकान संचालक अमितेष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

सरकारी राशन में अफरी तफरी का मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने राशन दुकान के पूर्व संचालक को बीते 10 महिनें के भीतर कई बार नोटिस जारी करते हुए 3-3 दिनो के भीतर जवाब या राशन की भरपाई करने के निर्देश जारी किए गए लेकिन अब तक न तो जवाब प्रस्तुत किया और न ही राशन की राशि जमा की गई अब विभाग इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

Raman dwivedi

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

7 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

7 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

7 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

8 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

8 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

8 hours ago