मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सहित सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में रोपे गए पौधे

भोपाल
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विभिन्न सब-स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में आज पहले चरण में पौध-रोपण किया गया।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल मुख्यालय में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारियों ने पौध-रोपण कर पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। गौरतलब है कि इस समय "एक पेड़ मां के नाम" पौध-रोपण का देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी मुख्यालय पर भी पौध-रोपण का वृहद स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।

कंपनी मुख्यालय सहित प्रदेश के विभिन्न सब स्टेशनों में अब तक लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण किया गया है। पौध-रोपण में कंपनी के कार्मिकों के अलावा उनके परिजनों ने भी हिस्सेदारी निभाई। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की बिजली नगर कालोनी में भी पौध-रोपण किया गया। यहां की रहवासी कालोनियों में ऑक्सीजन उत्सर्जित करने वाले पौधों के अलावा फलदार और छायादार पौधों की विभिन्न प्रजाति जैसे आम, जामुन, नीम, पीपल, करंज, आंवला, बादाम, इमली आदि प्रजाति के पौधे लगाये गये।

पौध-रोपण के पश्चात कार्मिकों और परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लगाए जा रहे पौधों की देख-रेख का जिम्मा भी लिया। कंपनी द्वारा वसुंधरा को हरी-भरी बनाने और पर्यावरण को बचाने के लिए पौध-रोपण का यह क्रम आगे भी लगातार चलता रहेगा।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

CG : बीमार पति को लेकर मेकाहारा पहुंचीं महिला के 50 हजार चोरी …

रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में एक बार फिर चोर सक्रिय हो गए हैं। अपने पति के…

6 minutes ago
CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

CG : अचानक बाइक बंद होने से ट्रक ने रौंदा …

रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को…

11 minutes ago
CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

CG : अंतर्राज्यीय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, ओडिशा के 5 समेत 6 आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर: पुलिस ने शहर में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग और लूट की वारदातों…

15 minutes ago
CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

CG : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 52 पत्ती ताश और 640 रुपये जब्त …

केसीजी: जिले में पुलिस ने जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

21 minutes ago
CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

CG : परिवहन विभाग ने की ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम से सतर्क रहने की अपील …

महासमुंद। राज्य में आरटीओ ई-चालान से संबंधित ऑनलाइन स्कैम के मामले सामने आने के बाद…

26 minutes ago
CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

CG : किसान को सस्ते में डीजल दिलाने के नाम पर ठगा, शातिर फरार …

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना क्षेत्र में किसानों के साथ ठगी का एक संवेदनशील मामला…

30 minutes ago