बड़वानी में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़, बिना डिग्री और लाइसेंस के डॉक्टर कर रहे इलाज

बड़वानी

मध्य प्रदेश के बड़वानी में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, यहां बिना डिग्री और लाइसेंस के फर्जी डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। नगर सहित पाटी विकासखंड में हजारों मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले बिना डिग्री वाले फर्जी चिकित्सक हजारों मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे है। इसके बाद भी प्रशासन और जिम्मेदार मेडिकल महकमा फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई से बच रहा है।

बड़वानी शहर व सेंधवा शहर सहित पाटी, चेरवी, बोकराटा, गंधावल, सिलावद, आदि क्षेत्रों में सैकड़ों झोलाछाप चिकित्सक बिना अनुमति अवैध क्लीनिक का संचालन कर रहे है। नर्सिंग एक्ट को ठेंगा दिखाकर कथित डॉक्टर अपनी दुकान चला रहे हैं। वे अपनी कमाई के लिए लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमे सहित प्रशासन को अवैध क्लीनिक संचालन की जानकारी तो है, लेकिन वे कार्रवाई से बचते हैं। अवैध रूप से संचालित किए जाने वाले अस्पतालों में इंजेक्शन और सलाइन लगाने के साथ ही गंभीर बीमारियों तक का इलाज किया जा रहा है।

बिना लाइसेंस के बेचीं जा रही दवाइयां
इस पूरे खेल में मेडिकल एसोसिएशन भी चिकित्सकों के भरोसे लाखों रुपयों की दवाई खपा अपनी कमाई करने में लगी है। मेडिकल माफिया इतना सक्रिय है कि दवाइयों मरीजों को देते समय परिणामों की चिंता नहीं की जा रही है। क्षेत्र में इन दिनों फर्जी डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई चिकित्सक ऐसे है, जिन्होंने पढ़ाई तो बीएचएमएस या अन्य पेथी में की है, लेकिन वे मरीजों का इलाज एलोपैथिक दवाइयों से कर रहे है।

स्वास्थ्य विभाग बना अनजान
शहर के कई क्षेत्रों में खुली अवैध क्लिनिक हर छोटी और बड़ी बीमारी का इलाज कर रहे हैं। कुछ चिकित्सक तो अपने यहां लोगों को भर्ती कर इलाज भी कर रहे है। सूत्रों की माने तो वर्तमान में बड़वानी शहर में ही 50 से अधिक क्लीनिक संचालित हो रहे है, लेकिन अधिकतर ने जिला प्रशासन सहित अन्य वैधानिक अनुमति देने वाली संस्थाओं से अनुमति नहीं ली है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते।

झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा गरीब बीमार लोगों से मनमाने रुपए ऐंठे जा रहे हैं और इनके द्वारा इंजेक्शन बोतल लगाकर गोली दवाई दी जा रही है। इसकी वजह से गांव में कई लोगों को शारीरिक नुकसान भी हो रहा है। इन झोलाछाप डॉक्टरों के पास ना तो किसी तरह की कोई डिग्री है और ना ही लाइसेंस है। एसडीएम भूपेंद्र रावत ने बताया कि बिना डिग्री इलाज करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

डॉ मुकेश बंडोड पीएसी बोकराटा ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही क्लीनिकों को चेक किया था और समय-समय पर हमारे द्वारा लगातार चेक किया जाता है। कुछ क्लीनिकों में अनियमितताएं पाई गई थी, जिन्हें हमने बंद करने के निर्देश दिए थे। इन लोगों के पास जो डिग्री है उसके अनुसार इन लोगों को सलाइन चढ़ाने की अनुमति नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

18 minutes ago
स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत व पारदर्शी बनाने पर जोर

स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत व पारदर्शी बनाने पर जोर

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की…

23 minutes ago
निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात

रायपुर निगम के विभिन्न वार्डो को मिली 04 करोड़ 85 लाख रू. के विकास कार्यो…

28 minutes ago
धरती की बुझी प्यास से दक्षिण पन्ना की झिरियों में फिर लौटी जैव-विविधता

धरती की बुझी प्यास से दक्षिण पन्ना की झिरियों में फिर लौटी जैव-विविधता

भोपाल दक्षिण पन्ना वनमंडल की रैपुरा रेंज अंतर्गत भरतला बीट में स्थित रामडोल की झिरिया…

33 minutes ago
100 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध हुई 104 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत

100 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध हुई 104 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन निर्धारित…

33 minutes ago
भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान — मंत्री पटेल

भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के मंगोलिया में प्रदर्शन से मिलेगी वैश्विक पहचान — मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आज…

38 minutes ago