सहकारिता मंत्री सारंग को स्कॉच अवॉर्ड सौंपा

भोपाल
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को गुरुवार को मंत्रालय में प्रबंध संचालक विपणन संघ श्री आलोक कुमार सिंह ने नई दिल्ली में प्राप्त “स्कॉच’’ अवॉर्ड सौंपा। नई दिल्ली के इण्डिया हेबिटेड सेंटर में आयोजित 100वें राष्ट्रीय स्कॉच समिट में मध्यप्रदेश के सहकारिता विभाग के राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) को उनके फर्टिलाइजर सप्लाई चैन ऑटोमेशन प्रोजेक्ट आईएफएसएस को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। प्रबंध संचालक विपणन संघ श्री सिंह की ओर से आईएफएसएस प्रोजेक्‍ट हेड श्रीमती मंदिरा लोध एवं प्रोजेक्ट मैनेजर श्री नितेन्द्र सिंह द्वारा अवॉर्ड ग्रहण किया गया।

मंत्री श्री सारंग द्वारा खाद वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक का उपयोग कर उर्वरक वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित करने के निर्देश उर्वरक वितरण की नोडल एजेंसी विपणन संघ को दिये गये थे। मंत्री श्री सारंग के नेतृत्व में विपणन संघ की आईटी टीम द्वारा आईएफएसएस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का इनहाउस विकास किया गया।

इस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में उर्वरक सप्लाई चैन के 6 हजार से अधिक हितधारक (सभी फर्टिलाइजर कम्पनियाँ, मार्कफेड, अपेक्स बैंक एवं उनकी 900 से अधिक ब्रांच तथा 4500 से अधिक पीएसीएस) आईएफएसएस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के सिंगल प्लेटफार्म पर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में लगभग 60 लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरक की आवक से लेकर प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से कृषकों तक उर्वरक आपूर्ति की रियल टाइम पर केन्द्रीकृत मॉनीटरिंग की जा रही है। इसका उपयोग कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों तथा सभी जिला कलेक्टर द्वारा इस एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर से किया जा रहा है। इससे कृषकों को उनकी आवश्यकतानुसार उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक सुलभता से समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है। उर्वरक उपलब्धता की केन्द्रीकृत मॉनीटरिंग, रैक मूव्हमेंट, उर्वरक की डिमाण्ड फोर-कास्टिंग एवं मांग पूर्ति की जानकारी आईएफएसएस पोर्टल के मोबाइल ऐप एम.पी. उर्वरक पर भी उपलब्ध है। मध्यप्रदेश में अब उर्वरक वितरण व्यवस्था पूर्णत: ऑनलाइन एवं पारदर्शी हो गयी है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

CG : उप निर्वाचन के तहत चारामा की मदिरा दुकानों व अहातों के लिए शुष्क दिवस घोषित

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों…

1 minute ago
CG : किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील

CG : किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव करने कलेक्टर ने की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के किसानों से खाद-बीज का अग्रिम उठाव…

4 minutes ago
CG : बिलासपुर-तखतपुर रोड में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …

CG : बिलासपुर-तखतपुर रोड में एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत …

बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में आज सुबह एक बाइक सवार की मौत हो…

7 minutes ago
CG : विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

CG : विधायक ने कोंडागांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

शहर के सुव्यवस्थित पुनर्विकास कार्यों को लेकर दिए निर्देश कोण्डागांव, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष…

7 minutes ago
CG : देवपुर समर कैंप में दिखी दुर्लभ प्रजाति …

CG : देवपुर समर कैंप में दिखी दुर्लभ प्रजाति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बारनवापारा क्षेत्र ने एक बार फिर अपनी समृद्ध जैव विविधता से प्रदेश…

13 minutes ago
CG : ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’

CG : ’छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना’

’विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक’…

15 minutes ago