PM मोदी झाबुआ से करेंगे 11 फरवरी को चुनावी अभियान की शुरुआत

बरवेट
देश में दो माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव का आगाज पश्चिमी मप्र के झाबुआ जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी रैली का आयोजन झाबुआ जिले में हो रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी रैली है। इस आयोजन को लेकर जिलेवासियों में उत्साह बना हुआ है, कार्यक्रम में जमकर भीड़ उमड़ने की संभावना है। भाजपा पदाधिकारियों की ओर से लोगों से अपील की जा रही है।

प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी रैली
राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचे। रैली के माध्यम से भाजपा पश्चिमी मप्र के ट्राइबल क्षेत्र के मतदाताओं पर फोकस करेगी। पार्टी के पदाधिकारी इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र से 10 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल। झाबुआ में मोदी की सभा को सुनने के लिए हर विधानसभा से 20 हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में झाबुआ, रतलाम, आलीराजपुर जिले की आठ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करना है।

ट्राइबल क्षेत्र के मतदाताओं पर फोकस करेगी जगदीश प्रजापति
हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां पर झटका लगा है। इस चुनाव में भाजपा 4 और कांग्रेस 3 तथा बीपीटी ने 1 सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार भाजपा के रणनीतिकारों का दावा है। पार्टी इस बार जीत के सारे रिकार्ड तोड़ देगी। तीन केबिनेट मंत्री मीले लोकसभा क्षेत्र कोमप्र की 29 लोकसभा सीट जितने ले लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रतलाम लोकसभा क्षेत्र को तीन केबिनेट मंत्री भी दिए है। भाजपा के तीनों केबिनेट मंत्रियों का दावा है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में इतिहास बनाएगी। लोकसभा की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। इस लोकसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला है। जनता एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार बनाने का प्रण कर चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की झाबुआ में होने वाली रैली में उमड़ने वाली भीड़ से स्पष्ट हो जाएगा कि जनता भाजपा के साथ है। भाजपा उम्मीदवार चार सीटों पर हारेवर्ष 2023 में हुए रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा चुनाव में भाजपा को 4 भाजपा कांग्रेस को 3 ओर एक सीट पर बीपीटी को जीत मिली। इसमें से रतलाम जिले की दो, झाबुआ जिले की एक ओर आलीराजपुर जिले की एक सीट शामिल है।

वहीं कांग्रेस ने आलीराजपुर से एक, झाबुआ से दो और रतलाम से एक व एक बीपीटी ने जीती।विधानसभा चुनाव ने बढ़ाई थी बेचैनीवर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम ने भाजपा के रणनीतिकारों की बैचेनी को बढ़ाया है। इस चुनाव में भले ही लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने 04 सीट जीती, लेकिन कांग्रेस ने 03 और बीपीटी ने 01 सीट जीतकर परिणामों ने पार्टी की चुनौती को बढ़ा दिया था। इससे आलाकमान की बैचेनी बढ़ गई है। वही मप्र विधानसभा चुनाव 2023 की ट्राइबल सीट की बात करे तो 47 विधानसभा सीट में से 24 भाजपा, 22 कांग्रेस और 1 बीपीटी पार्टी को मिली है।तीन प्रांत से जुटेंगे कार्यकर्ताट्राइबल मतदाता पर साधने की कोशिश झाबुआ में हो रही है।

मोदी की विशाल आम सभा में तीन राज्य राजस्थान, गुजरात और मप्र की आधा दर्जन लोकसभा सीट जो कि ट्राइबल क्षेत्र से आती है जिसमे धार, रतलाम-झाबुआ, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, दाहोद पंचमहल लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मन में मोदी को बैठाने के लिए एवं आम मतदाताओं को साधने के लिए आम सभा को संबोधित करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास

बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास भोपाल अधिकतर उपभोक्ता बिजली का बिल…

52 minutes ago
वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर

बलरामपुर. जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई…

1 hour ago
राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव : मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से दुर्गा साहू की राह हुई आसान – जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

राजनांदगांव । शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।…

1 hour ago
सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल

सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल प्रत्येक मंगलवार को आंगनवाड़ी केन्द्र…

1 hour ago
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2014 का उल्लंघन करने पर जप्तशुदा वाहन राजसात

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के…

1 hour ago