गोधुलीबेला में PM मोदी करेंगे महाकाल के दर्शन,पाँचवे प्रधानमंत्री महाकाल नगरी आने वाले

उज्जैन

प्रधानमंत्री बनने के बाद 11 अक्टूबर को पहली बार नरेंद्र मोदी महाकाल के दर्शन करेंगे। इस दौरान 700 करोड़ से ज्यादा के महाकाल पथ को देश को समर्पित करेंगे। वे महाकाल नगरी में कितनी देर रुकेंगे, कहां जाएंगे, कैसे भ्रमण करेंगे, जानिए हर पहलू, सबसे पहले…

इलेक्ट्रिक व्हीकल से देखने निकलेंगे महाकाल पथ

 वे उज्जैन में करीब 3 घंटे समय बिताएंगे। अभी पीएम मोदी का कार्यक्रम तो फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे 11 अक्टूबर को शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। सबसे पहले वे बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के पहले फेज का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान हल्का अंधेरा होते ही पूरा महाकाल पथ खूबसूरत लाइटिंग से जगमगा उठेगा।

वे पूजन-अभिषेक के बाद करीब साढ़े 6 महाकाल पथ का लोकार्पण करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। महाकाल पथ पर नंदी गेट में दीप प्रज्वलन के बाद दीवारों पर अंकित शिव महिमा के म्यूरल को देखेंगे। पीएम मोदी कमल सरोवर तक जाएंगे। इसके बाद ई-रिक्शा से महाकाल पथ पर घूमेंगे। महाकाल पथ पर चलने के लिए 12 इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी आ चुकी हैं। सूत्रों की मानें तो शाम का कार्यक्रम इसलिए फिक्स किया गया है, क्योंकि महाकाल पथ का सौंदर्य देर शाम को विद्युत सज्जा के बाद और ज्यादा निखरता है।

लाल बहादुर शास्त्री
मोरारजी देसाई
इंदिरा गांधी
राजीव गांधी

अब मोदी करेंगे दर्शन

फिलहाल, पीएम नरेंद्र मोदी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को मोदी पहले महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। इसके बाद त्रिवेणी संग्रहालय पहुंचेंगे। यहां निर्मित नंदी द्वार पर दीप प्रज्वलन के बाद महाकाल मंदिर के शासकीय पुजारी द्वारा पूजन करवाने के बाद महाकाल पथ का लोकार्पण करेंगे। वे एक कार्यक्रम में करीब 5 साल पहले उज्जैन आए थे। तब अटकलें थीं कि वे मंदिर भी जाएंगे और शिप्रा में डुबकी भी लगाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्थानीय पुजारियों ने इसकी पुष्टि की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

CG : ’ग्राम पंचायत में स्वच्छता चौपाल का आयोजन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर गंभीर चर्चा’

बलौदाबाजार, कलेक्टर कुलदीप शर्मा महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल…

25 seconds ago
CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

CG : ’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शामिल’

’जिले के सभी ग्रामो में 31 व्यक्तिमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित’…

3 minutes ago
CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण रायपुर, प्रधानमंत्री…

5 minutes ago
CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

CG : हल्बा समाज संगठित और जागरूक आदिवासी समुदाय

रेवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा रायपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…

8 minutes ago
CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

CG : ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, एक्टिवा सवार की मौत …

कोरबा। शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक…

15 minutes ago
CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

CG : संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने किया…

15 minutes ago