रील बनाने के लिए वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा को मारे थप्पड़, पुलिस ने दो युवतिओं को पकड़ा

अशोकनगर
 मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि हासिल करने की सनक में दो लड़कियों की करतूत ने उनको कानूनी पचड़े में फंसा दिया। रील बनाने के लिए उन्होंने वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनादर किया।

वीडियो में दोनों लड़कियां मुंगावली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर रोड बाईपास के पास स्थित जेल तालाब के किनारे स्थापित वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को पकड़ लिया है। इनमें एक नाबालिग है।

हादुरपुर रोड स्थित प्रतिमा के साथ की गई इस हरकत से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया। ज्ञान सिंह लोधी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें दो युवतियां रानी अवंतीबाई की प्रतिमा को थप्पड़ मार रही थीं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान की। लड़कियां पास में ही रहने वाले ही और दोनों धर्म विशेष से है।

मुंगावली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लड़कियों को गिरफ्तार किया था, उन दोनों लड़कियों को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दी गईं।

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया

मामले को लेकर जान सिंह लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे वीरांगना महारानी अवंती बाई की प्रतिमा को दो लड़कियां प्रतिमा के चेहरे पर थप्पड़ मार रही थी। प्रतिमा के साथ अमानवीय आपत्तिजनक अभद्र व्यवहार किया गया है। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया, जिससे महारानी अवंती बाई की प्रतिमा को लज्जित कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

CG : CM साय आज मॉल में भाग्य विधाता फिल्म देखेंगे

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार 2026 के तहत विभिन्न जिलों का…

8 minutes ago
CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

CG : सुप्रीम कोर्ट ने मुंगेली गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज की

बिलासपुर । मुंगेली जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील…

11 minutes ago
CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

CG : हार्ट अटैक से युवा कलाकार की मौत

बालोद । जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है,…

20 minutes ago
CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

CG : बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को परेशान करने वाले युवक को पीटा, गिरफ्तार

दुर्ग । गर्लफ्रेंड से बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ…

25 minutes ago
CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

CG : परिवार को छोड़कर भागी किशोरी के साथ गैंगरेप, मददगार बना दरिंदा

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना…

29 minutes ago
CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

CG : फौजी का जमीन धोखाधड़ी कर भाई ने बेचा, FIR दर्ज

भिलाईनगर । आर्मी में पदस्थ सगे भाई के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को प्रस्तुत कर…

40 minutes ago