दो दिन पहले सिहोरा मॉल में हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया, 6 आरोपित पकड़ाए

छिंदवाड़ा
दो दिन पहले सिहोरा मॉल में हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। गल्ला व्यापारी से दो लाख 75 हजार लूटने वाले आरोपित छिंदवाड़ा के निकले। इनमें 5 लड़के 18 से 21 साल के हैं और कुछ नहीं करते लेकिन शौक मंहगा मोबाइल चलाने का है, लिहाजा लुटेरे बन गए। एक आरोपित नाबालिग है। थाना चौरई में फरियादी नीलकंठ साहू शिकायत दर्ज कराई थी। नीलकंठ 28 जून को गल्ला मंडी से पैसे लेकर अकेला वापस माचागोरा आ रहा था, शाम 7 बजे ग्राम सिहोरामाल के पास 6 लोगों ने आंख में मिर्ची डालकर उसके 2 लाख 75 हजार लूट लिए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर तकनीकी संसाधनों, सायबर सेल एवं छिंदवाड़ा शहर से चौरई की ओर जाने वाले मुख्य मागों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात आरोपियो की तलाश की। कुछ घंटों में ही घटना का मुख्य आरोपित अनस (20) मिल गया और पूछताछ में सारी कहानी सुना दी।

व्यापारी के पास पैसे देख दोस्तों को बुलाया
आरोपित अनस ने बताया कि वह ट्रासंपोर्ट में काम करता है, आए दिन कुसमैली गल्ला मंडी आना जाना रहता है, वहां पर किसान व्यापारी अपना अनाज बेचकर नगदी पैसा लेकर जाते हैं। घटना वाले दिन एक व्यक्ति मंडी से चौरई की तरफ मोटर सायकिल की डिक्की में पैसो से भरा थैला रखकर निकला, यह बात मैंने अपने दोस्तों साकिब, ओम यादव, अब्दुल हसन, मो. सलमान अंसारी, बाल अपचारी सभी को बताया।

लूट के बाद फरार, पैसे बांटे
सभी लड़के अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देकर मोटर सायकिल व स्कूटी में बैठकर छिंदवाड़ा की तरफ तेजी से भागे और अनसुद्दीन के घर पहुंचे। अनस के घर में थैले में रखे पैसों का आपस में बंटवारा कर लिया।

घटना के आरोपी अनस उद्दीन (20), साकिब अहमद (21), ओम यादव (20), अबुल हसन (18), मोहम्मद सलमान अंसारी (18), एक बाल अपचारी सभी रायल चौक छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। यवकों के पास पैसे कमाई का कोई साधन नहीं है, शौक पूरे करना, जिसमें महंगे मोबाईल रखने का शौक है, इसी कारण घटना को दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिये हैं। आरोपियों से 2,75,000 रुपए व घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकिल व एक स्कूटी को बरामद कर सभी आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

44 minutes ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

44 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

51 minutes ago
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बांटे गोल्ड मेडल

जबलपुर. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह रविवार को उस समय ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण…

54 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

55 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

60 minutes ago