सिवनी जिले में दस दिनों के अंदर 65 गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया

सिवनी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दस दिनों के अंदर 65 गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से सात आरोपितों को नागपुर से पकड़ा गया है। नागपुर के आरोपितों ने ही वारदात का षड्यंत्र रचा था। गोवंश की तस्करी में असफल आरोपितों ने वध के बाद गोवंश को जंगल और नदी में छोड़ दिया था।

गोवंश-वध के लिए मिलती थी राशि
पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर के मोमिनपुरा निवासी आरोपित इसरार अहमद के माध्यम से अन्य तस्करों को गोवंश-वध करने के लिए अच्छी-खासी रकम दी जाती थी। गोवंश-वध करने के लिए इसरार को राशि मिलती थी। पुलिस इस विषय पर गहनता से छानबीन व जांच कर रही है।

आरोपितों ने स्वीकारा अपराध
मेहता ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए गोवंश-वध की घटना को अंजाम देने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है। प्रकरण में विस्तृत विवेचना पूरी होने के बाद पुख्ता तौर पर स्पष्ट हो सकेगा कि गोवंश-वध के पीछे आरोपितों का मूल उद्देश्य क्या था, अभी तक की पूछताछ में पहली बार आरोपितों ने इस तरह से वारदात को अंजाम देने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है।

नागपुर के आरोपितों ने रचा था षड्यंत्र
एसपी ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि त्योहार के दौरान सिवनी पुलिस की सख्ती को देखते हुए गोवंश की तस्करी में असफल आरोपितों ने वध के बाद गोवंश को जंगल और नदी में छोड़ दिया था। नागपुर के आरोपितों ने वारदात का षड्यंत्र रचा था। प्रकरण में शामिल पांच आरोपितों वाहिद खान, शादाब खान, संतोष कवरेती, रामदास उइके व इरफान मोहम्मद पर कलेक्टर ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुआ) की कार्रवाई है। अन्य आरोपितों के अपराधिक प्रकरणों की जांच की जा रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: cow

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

7 hours ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

8 hours ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

8 hours ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

8 hours ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

8 hours ago