महू मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सुतली बम नहीं नकाब में थे पत्थरबाज

इंदौर
 महू में हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 8 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के मुताबिक 50 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 50 अज्ञात आरोपियों की पहचान कर ली गई है। कुल 100 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। ताकि किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह को रोका जा सके। लोगों से अपील की गई है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर विश्वास करें।

मस्जिद में सुतली बम फेंके जाने के नहीं मिले सबूत

डीआईजी निमिष अग्रवाल ने स्पष्ट किया की पुलिस जांच में अब तक मस्जिद के अंदर सुतली बम फेंके जाने के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। वहीं वायरल वीडियोज में दिख रहे लोग नकाब पहनकर पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं। हालांकि, पहले मस्जिद के इमाम ने दावा किया था कि सुतली बम फेंकने के बाद ही विवाद बढ़ा था। मौलाना के दावे गलत साबित हो रहे हैं।
क्या हिंसा सुनियोजित थी?

जब डीआईजी निमिष अग्रवाल से पूछा गया कि हिंसा के दौरान इतनी बड़ी संख्या में पत्थर कैसे उपलब्ध हुए, तो उन्होंने कहा कि मामले की गहन विवेचना जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हिंसा पूर्व नियोजित थी। डीआईजी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा की जो भी कानून व्यवस्था भंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

पेंच टाइगर रिजर्व में पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम से होगी वन्यजीव संरक्षण की निगरानी

भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…

33 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है अधोसंरचात्मक विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…

38 minutes ago
उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया के पाली क्षेत्र के तिवनी गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 की मौत

उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…

38 minutes ago
मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

मंत्री सारंग ने किया निर्माणाधीन 10 लेन करोंद बायपास प्रोजेक्ट का निरीक्षण

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…

43 minutes ago
भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत को अक्षय ऊर्जा की वैश्विक महाशक्ति बना रही पीएम सूर्य घर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…

52 minutes ago
परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

परियोजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए अंतर्विभागीय समन्वय और टीम भावना सर्वोपरि: सिंह

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…

58 minutes ago