कफ सिरप तस्करी के फरार आरोपी के घर से पुलिस ने प्रतिबंधित नाईट्राजीपाम टेबलेट की बड़ी खेप जब्त

अनुपपुर
        पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में नशे में उपयुक्त होने बाली कोडीनयुक्त कफ सिरप के स्मगलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियो की पतासाजी कर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यबाही कराई गई,  जिसमे सतना जिले से स्मगलिंग करके मारुति कार क्र. MP65ZA7445 से अनूपपुर लाई जा रही 271 नग शीशी अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त ONREX कफ सिरप किमती 108400 रुपये जप्त की जाकर आरोपी अविनाश विक्टर  निवासी वार्ड न. 09  अनूपपुर एवं अंकित द्विवेदी निवासी बार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवं फरार हुए आरोपी  कमल राठौर उर्फ दरोगा निवासी बर्री एवं  रवि शंकर पांडे निवासी अनूपपुर की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

          गुरुवार कि रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक 29 शेख रसीद एवं महिला आरक्षक उषा सिंह की टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर के ग्राम बर्री स्थित घर पर रेड की गई एवं मौके पर मौजुद मिले फरार आरोपी  के पिता श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल निवासी ग्राम बर्री के कब्जे से नशे में उपयुक्त होने वाली प्रतिबंधित नाईट्राजीपाम टेबलेट  कीमती 18000 रुपये जप्त की जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 465/24 धारा 8 B/ 21 /22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध कर श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल को गिरफ्तार किया गया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

2 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

2 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

2 hours ago