अनुपपुर
पुलिस अधीक्षक अनुपपुर श्री मोती उर रहमान द्वारा जिले में नशे में उपयुक्त होने बाली कोडीनयुक्त कफ सिरप के स्मगलिंग एवं अवैध व्यापार में लगे अपराधियो की पतासाजी कर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यबाही कराई गई, जिसमे सतना जिले से स्मगलिंग करके मारुति कार क्र. MP65ZA7445 से अनूपपुर लाई जा रही 271 नग शीशी अवैध मादक पदार्थ कोडीन युक्त ONREX कफ सिरप किमती 108400 रुपये जप्त की जाकर आरोपी अविनाश विक्टर निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर एवं अंकित द्विवेदी निवासी बार्ड न. 13 पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है एवं फरार हुए आरोपी कमल राठौर उर्फ दरोगा निवासी बर्री एवं रवि शंकर पांडे निवासी अनूपपुर की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।
गुरुवार कि रात्रि थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक 29 शेख रसीद एवं महिला आरक्षक उषा सिंह की टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी कोमल उर्फ दरोगा राठौर के ग्राम बर्री स्थित घर पर रेड की गई एवं मौके पर मौजुद मिले फरार आरोपी के पिता श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल निवासी ग्राम बर्री के कब्जे से नशे में उपयुक्त होने वाली प्रतिबंधित नाईट्राजीपाम टेबलेट कीमती 18000 रुपये जप्त की जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्र. 465/24 धारा 8 B/ 21 /22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल एक्ट पंजीबद्ध कर श्यामलाल राठौर पिता शुद्ध राठौर उम्र करीब 58 साल को गिरफ्तार किया गया है।
राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…
कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…
कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…
उज्जैन मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…
रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…