इंदौर में बायपास पर ड्रोन घुमाएगी पुलिस, ‘बैट आई’ से जुड़ेंगे ढाबे

इंदौर
बायपास पर शराब पार्टी करने वाले युवक-युवतियां पुलिस को चकमा नहीं दे पाएंगे। पुलिस डंडे फटकराने की जगह ड्रोन कैमरे से रिकार्डिंग करेगी। उन ढाबा संचालकों को भी नहीं बख्शा जाएगा जो सड़क किनारे कार खड़ी कर शराब पिलवाते हैं। पुलिस 25 से ज्यादा ढाबों को बैट आई ड्राइव से जोड़ने जा रही है। एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक पुलिस ने तीन महीने पूर्व बैट आई ड्राइव ई-सिस्टम शुरुआत की जो पब और बार की निगरानी कर रहा है। सिस्टम की सफलता देख अब ढाबों को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

इंदौर पुलिस ने लसूड़िया, खजराना और कनाड़िया थाना क्षेत्र में आने वाले करीब 25 ढाबों की सूची तैयार की है। शुरुआत में ढाबा संचालकों को नियम कायदे समझाने के लिए बुलाया जाएगा। बैठक के बाद पुलिस सख्ती करेगी। पबों पर सख्ती होने के बाद बायपास पर शराब पार्टी होने लगी है। युवा ढाबों के सामने कार खड़ी कर शराब पीते हैं। कई बार विवाद की सूचनाएं आती हैं। पुलिस ने निर्णय किया कि अब भीड़ की निगरानी के लिए अचानक ड्रोन कैमरा चलाया जाएगा।

बैट आई ड्राइव से सुधरे पब-बार संचालक
बैट आई ड्राइव के लिए आयुक्त कार्यालय में कंट्रोल बनाया गया है। ग्रुप से रहवासी, सोसायटी पदाधिकारी, पब-बार संचालक और पुलिस जुड़े हुए हैं। 11.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से जूम लिंक जारी की जाती है। लिंक ओपन कर पब-बार के संचालक व मैनेजर क्लोजिंग रिपोर्ट देते हैं। वीडियो काल पर लाइव बताया जाता है। एडीसीपी के मुताबिक जो पब-बार का संचालक नहीं जुड़ता उसे दूसरे दिन तलब किया जाता है। दूसरे दिन रात में पुलिस पहुंच कर बंद करवाती है। बैट आई ड्राइव की शुरुआत जोन-2 से हुई थी। वर्तमान में चार जोन के करीब 89 पब व बार जुड़े हुए हैं।

छह महीने का रिपोर्ट मांगी
– अफसरों ने उन पब और बार की छह महीने की रिपोर्ट मांगी है जिनमें शराब के नशे में विवाद हुए हैं। रिपोर्ट के आधार पर संचालकों को बाउंड ओवर किया जाएगा।
– जोन-2 के तीन थाना क्षेत्रों में लगभग 25 ढाबे हैं।
– जोन-2 के चार थाना क्षेत्रों में करीब 24 बार भी हैं।
– जूम कालिंग (वीडियो) में स्थिति स्पष्ट न होने पर कंट्रोल रूम संबंधित थाने से पुलिसकर्मी भेज देते हैं।
– पब हर हाल में 12 बजे क्लोज करना होता है।
– पुलिस शराब के नशे में वाहन चलाने पर धारा 185 के तहत भी कार्रवाई करती है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

4 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

4 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

4 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

4 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

4 hours ago