जबलपुर और इंदौर के लिए भोपाल से दो Vande Bharat train चलने की संभावना

भोपाल

 वंदेभारत ट्रेन चलाने को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यह ट्रेन जबलपुर से इंदौर के बीच नहीं, बल्कि जबलपुर से भोपाल के बीच चलेगी। खास बात यह है कि भोपाल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उधर भोपाल से इंदौर के लिए भी वंदेभारत ट्रेन चलने की संभावना है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि एक वंदेभारत ट्रेन को जबलपुर से भोपाल के बीच और दूसरी वंदेभारत ट्रेन को भोपाल से इंदौर के बीच चलाया जा सकता है।

पश्चिम मध्य रेलवे जोन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेन रवाना होने की संभावित तिथि 27 जून तय की गई है। बुधवार को दिनभर रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक चलती रही, जिसमें ट्रेन के रूट और समय पर मंथन हुआ।

देर शाम तय किया गया कि जबलपुर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे भोपाल से रवाना होगी और दोपहर दो बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से यह ट्रेन दोपहर ढाई बजे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी। अभी ट्रेन का किराया तय नहीं किया गया है।

चार स्टेशनों में ही रुकेगी वंदेभारत ट्रेन

भोपाल से चलकर जबलपुर आने वाली वंदेभारत ट्रेन को सिर्फ चार रेलवे स्टेशनों में रोका जाएगा। इनमें होशांगाबाद, इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर स्टेशन हैं। हालांकि रेलवे बोर्ड से अभी सिर्फ तीन स्टेशनों के नाम तय हुए हैं, जिनमें इटारसी, पिपरिया और नरसिंहपुर शामिल हैं।

होशंगाबाद स्टेशन में भी वंदेभारत ट्रेन को रोका जाना है। ट्रेन चलने की स्वीकृति मिलते ही जबलपुर रेल मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी वंदेभारत ट्रेन के रैक के मेंटेनेंस पर संशय बना हुआ है। रैक के मेंटेनेंस की तैयारी जबलपुर रेलवे स्टेशन में की गई है, लेकिन यह ट्रेन जबलपुर में महज आधे घंटे के लिए ही रुकेगी। भोपाल से तीन वंदेभारत ट्रेन रवाना होने की वजह से संभावना है कि अब रैक का मेंटेनेंस भोपाल में ही किया जाएगा।

जबलपुर-भोपाल वंदेभारत ट्रेन का समय

इन स्टेशन में रुकेगी- नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद

समय– भोपाल से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी, दो बजे जबलपुर आएगी।

जबलपुर से दोपहर ढाई बजे चलेगी और शाम सात बजे भोपाल पहुंचेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

2 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

3 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

3 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

4 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

4 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

4 hours ago