भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लगभग 58 करोड़ मुद्रा ऋण के माध्यम से 40 लाख करोड़ से अधिक की राशि वितरित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुद्रा योजना की उपलब्धि के लिए धन्यवाद देते हुए आभार भी माना है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित इस योजना से प्रदेश और देश के गरीब नागरिकों के सपनों को उड़ान मिली है। देश के करोड़ों उद्यमियों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों के आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करते हुए यह योजना गरीबों के आर्थिक स्वावलंबन की ऋण व्यवस्था बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "आत्मनिर्भर भारत" को समर्पित इस अभूतपूर्व यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले दिन की कार्यवाही में…
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन अंकुश"…
दुर्ग: साईं मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद वोरा और पूर्व विधायक अरुण वोरा की…
रायपुर: रायपुर प्रेस क्लब के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम "हमर पहुना" के अंतर्गत प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु…
पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक, बेसिक पुलिसिंग मजबूत करने और अपराधियों…
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण…