प्रदेश में रीवा और रतलाम में फोरेंसिक सैंपलों और जबलपुर में डीएनए सैंपलों की जांच के लिए नई लैब इसी वर्ष एक अप्रैल से शुरू करने की तैयारी

भोपाल
प्रदेश में रीवा और रतलाम में फोरेंसिक सैंपलों और जबलपुर में डीएनए सैंपलों की जांच के लिए नई लैब इसी वर्ष एक अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है। डीएनए लैब में हर माह 200 और प्रत्येक फोरेंसिक लैब में प्रतिमाह 150 से 200 सैंपलों की जांच की जा सकेगी। तीनों लैब का सिविल कार्य पूरा हो चुका है। भवन बनाने में 13 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अधिकारी और अन्य कर्मचारियों के 38 पद स्वीकृत हैं, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके अतिरिक्त उपकरणों की खरीदी के लिए एक-दो दिन में निविदा जारी होगी।

लैब की क्षमता कम होने की वजह से जांच अटकी
बता दें कि प्रदेशभर के डीएनए के सात हजार और फोरेंसिक के 38 हजार सैंपलों की जांच लैब की क्षमता कम होने की वजह से अटकी हुई है, जिससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। डीएनए जांच के लिए लंबित सैंपलों में लगभग 80 प्रतिशत जांच दुष्कर्म से संबंधित हैं। इस कारण पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है। दो वर्ष पहले तक प्रदेशभर के फाेरेंसिक के 40 हजार से अधिक सैंपलों की जांच अटकी हुई थी।

अभी प्रतिमाह 800 से 1000 सैंपलों की जांच
बता दें कि अभी सागर, भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में फोरेंसिक लैब हैं। यहां बायोलाजिकल, केमिकल और जहर संबंधी (टाक्सिकोलाजिकल) सैंपलों की जांच हो रही है। इनमें सर्वाधिक सैंपल टाक्सिकोलाजी के होते हैं। सागर में सबसे ज्यादा प्रतिमाह 800 से 1000 सैंपलों की जांच की जाती है। इसी तरह डीएनए के 10 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए रखे रहते थे। पहले सिर्फ भोपाल और सागर मेंं सैंपलों की जांच हो रही थी। इसके बाद इंदौर में जनवरी 2023 में डीएनए सैंपलों की जांच शुरू हुई। इसी वर्ष ग्वालियर की लैब भी शुरू हुई। जांच क्षमता बढ़ने से लंबित सैंपलों की संख्या 10 हजार से घटकर सात हजार हो गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

1 hour ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

1 hour ago
CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…

1 hour ago
CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…

1 hour ago
CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म…

2 hours ago
CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

2 hours ago